- विनोद मिश्रा
बांदा। शुक्रवार को एडीएम और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी से मतगणना से दो दिन पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना स्थल मंडी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि विधानसभावार मतगणना पंडाल, प्रेक्षक कक्ष,जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष तथा मीडिया सेंटर की स्थापना मतगणना से दो दिन पूर्व कर ली जाए।

कहा कि मतगणना पंडाल में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निदेर्शों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से करें, जिससे किसी भी प्रकार कठिनाई न हो। निरीक्षण के समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम नारायण एवं अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा भी उपस्थित रहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
