- विनोद मिश्रा
बांदा। पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन बसपा नेता बरिष्ठ समाज सेवी जयराम सिंह बछेऊरा नें औपचारिक परंपरा से हट कर यथार्थ रूप में मनाकर किसानों का दिल जीत लिया। किसानों नें इसे चरण सिंह को सच्ची श्रदांजलि के रूप में ऐतिहासिक उदाहरण की संज्ञा दी।

बसपा नेता जयराम सिंह किसान दिवस पर अपने समर्थकों के साथ बांदा कृषि मंडी स्थल पहुंचे। वहां सैकडो की संख्या में किसान खाद की खरीद एवं धान की बिक्री के लिये लाइन पर था।

किसानों नें बसपा नेता जयराम सिंह को बताया की यूरिया खाद नहीं मिल रही। तीन-तीन दिन से लौटना पड़ रहा हैं। इस पर जयराम सिंह नें अधिकारियों से बात की और मंडी परिसर में ही डेरा डाल दिया।रात आठ बजे तक खाद बंटवाने और धान बिक्री कराने के लिये डटे रहें। इस बीच किसानों द्वारा जयराम सिंह जिंदा बाद के नारे लगते रहे।

खाद के लिए एक दर्जन से अधिक गावों महोखर,करहिंया, पचनेही,लामा, कनवारा,लुकतरा,अक्षरोंड,जारी, जौरही,पपरेदा, परसोंडा,अतरहट, बेंदा आदि के सैकड़ो की संख्या में किसानों का जमावड़ा लगा हुआ था।

सबसे बड़ी खास बात यह रही की जब तक मंडी में मौजूद अंतिम किसान तक को खाद उपलब्ध नहीं हो गई बसपा नेता जयराम सिंह वहीं मंडी में ही डटे रहे। इस तरह सुबह दस बजे से लेकर रात आठ बजे तक जयराम सिंह का यह अनोखा यथार्थ से ओत-प्रोत किसान दिवस का कार्य क्रम चला जो किसानों एवं जन सामान्य में चर्चा का विषय बन गया।

इस अवसर पर जयराम सिंह नें जन प्रतिनीधियों पर नाराजगी भी व्यक्त की। उनका कहना था की किसानों के लिए खाद की जरूरत का यह पीक टाइम हैं और विशेष कर सत्ता दल के प्रतिनीधियों को इस समस्या के निराकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए की आवश्यकता के अनरूप खाद उपलब्ध रहे पर स्थिति अफसोस जनक है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
