City News Uttar Pradesh
मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी
उत्तर प्रदेश

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्र सरकार द्वारा एग्रीस्टैक परियोजना के तहत सभी गांवों का जियो-रिफरेंस मैप तैयार करने और डिजिटल क्राप सर्वे के बाद फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया के तहत किसानों की भूमि, आधार, मोबाइल नंबर और खतौनी को लिंक किया जाएगा। हालांकि, मंडल में 31 दिसंबर तक रजिस्ट्री की अंतिम तिथि है, और अब तक महज 6220 किसानों की रजिस्ट्री हो पाई है, जिससे शेष 12 दिनों में बाकी किसानों की रजिस्ट्री करना एक चुनौती बन गया है।

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। इस समय मंडल के करीब आठ लाख किसानों में से 771623 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इनमें बांदा में 264402, चित्रकूट में 158094, हमीरपुर में 200543, और महोबा में 148584 किसान शामिल हैं। मंडल के किसानों में से 6220 किसानों की रजिस्ट्री अब तक पूरी हो पाई है, जबकि 76 लाख पांच हजार 403 किसानों की रजिस्ट्री अभी बाकी है। बांदा जिले में 1450, चित्रकूट में 1518, हमीरपुर में 975 और महोबा में 2277 किसानों की रजिस्ट्री हुई है।

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

चित्रकूट धाम मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि, डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि किसानों को सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। हालांकि, सर्वर की समस्या और कई जगह आईडी न जनरेट होने के कारण रजिस्ट्री में देरी हो रही है। फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में देरी से सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। यदि इस काम को समय पर पूरा नहीं किया गया तो आगामी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त में भी देरी हो सकती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा महाकुंभ तैयारी की समीक्षा: गंगा तटबंध का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुलिस अधिकारियों ने किया सैल्यूट …

City News Uttar Pradesh

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश रंगोत्सव में हुये सराबोर: कहा होली प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण: अधिकारियों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील, मंदिर सफाई में तल्लीन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़