City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त विद्यालय प्रबन्धकों व विद्यालय के संरक्षकों को निर्देशित किया कि आप सभी लोंगो का दायित्व है कि बच्चों को सुरक्षित रखें, कहीं कोई हादसा न होने पाये, कोशिश करें जो निर्देश दिये गये हैं उनका अनुपालन पूर्णतः कराया जाना सुनिश्चित किया जाए और विद्यालयों के आस-पास बसों तथा अवैध वाहनों की पार्किंग न होने पाये और जो बसें संचालित करवायें वे पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करवायें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इनकी सुरक्षा का दायित्व हम सभी का है।

डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग
DM Anurag’s instructions: There should be no parking of buses and illegal vehicles around the schools

उन्होंने कहा कि स्कूलों में पार्किग स्थल की व्यावस्था कराई जाए। बच्चो को एक साथ स्कूल से न छोडकर स्कूलों के समय मे अन्तराल रखा जाय। स्कूल वाहनों में ओवरलोडिग कदापि न की जाय । 3040 विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण सम्बन्धी जांच समिति के निदेशा के कम में स्कूली वाहनों में बच्चों को स्कूल आने और जाने में एक घंटे से अधिक समय न लगे।

डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग
DM Anurag’s instructions: There should be no parking of buses and illegal vehicles around the schools

सभी विद्यायल में सड़क यातायात जागरूकता एवं यातायात व्यवस्था हेतु एक नोडल टीचर नामित किया जाये। वाहन में बालिका विद्यार्थी होने की दशा में ड्राइवर के अतिरिक्त परिचर अनन्य रूप से महिला होना तथा उक्त यान में एक अध्यापक या अध्यापिका की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाये। ड्राइवर या परिचर के पास मोबाईल फोन की उपलब्धता सुनिश्चित कराना ताकि आपात स्थिति में घटना के सम्बन्ध में विद्यालय प्राधिकारी को सूचित कर सकें। सभी शैक्षिक संस्थानों के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्यों को विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर प्रत्येक वर्ष अध्यक्ष द्वारा यथा निश्चित समय पर बैठक कराना।

विद्यालयीय यान चालकों का वर्ष में एक बार स्वास्थय व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करना। स्कूल वाहन को मानक के अनुरूप हों। विद्यालय में संचालित वाहनों द्वारा निर्धारित किराया ही वसूल किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अनिल श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शंकर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, सम्बन्धित समिति के सदस्यय गण तथा विद्यालयों के प्रबन्धक तथा विद्यालयों के संरक्षक उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

मां दुर्गा के उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ( शरद मिश्रा - संपादक इन चीफ, सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौशाला में पशुओं की मौत : एसडीएम की जांच से वीडीओ सस्पेंड

City News Uttar Pradesh

महोबा : 1 लाख के इनामी फरार आइपीएस मणिलाल की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी, तलाश के प्रयास जारी …

City News Uttar Pradesh

धनतेरस पर चमका बाजार, पचास करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का ‘पंचायत सदस्यों’ को ‘खुला समर्थन’: बोले दोषी अध्यक्ष पर मेहरबानी क्यों ?

City News Uttar Pradesh

भूमाफिया दबंगों का बबेरू में कहर ! बुलडोजर से तोड़ दिया फाटक और मकान

ब्रेकिंग न्यूज़