27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष मालती नें 'दिव्यांगों' की किया 'हौसला' आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई 'प्रतिभाएं'
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष मालती नें ‘दिव्यांगों’ की किया ‘हौसला’ आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई ‘प्रतिभाएं’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर गुरुवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में वह दृश्य देखने को मिला जिसने न सिर्फ लोगों की आंखें नम कीं बल्कि दिव्यांग बच्चों की अदम्य इच्छाशक्ति को भी सलाम करने पर मजबूर कर दिया। समग्र शिक्षा एवं समेकित शिक्षा के तहत आयोजित जिला स्तरीय 20वीं दिव्यांग बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के तमाम विकासखंडों से आए सैकड़ों दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा, साहस और संघर्ष की आंच को खेल मैदान में उतारकर यह साबित किया कि दिव्यांगता किसी भी प्रतिभा की उड़ान को रोक नहीं सकती।

अध्यक्ष मालती नें 'दिव्यांगों' की किया 'हौसला' आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई 'प्रतिभाएं'

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगों के आत्मबल, अदम्य साहस को प्रेणनादाई बताया। कहा की हमारी सरकार दिव्यांगों के लिये लाभकारी योजनायें संचालित कर रही हैं। इसका लाभ उठायें। इसके बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में आए छोटे-छोटे योद्धाओं ने सजीव मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मैदान तालियों से गूंज उठा, जब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,बड़ोखर खुर्द की बच्चियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष मालती नें 'दिव्यांगों' की किया 'हौसला' आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई 'प्रतिभाएं'

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरिया के बच्चों ने मनमोहक नृत्य से सबका मन जीता। खेलकूद प्रतियोगिताओं में अलग-अलग श्रेणियों के दिव्यांग बच्चों ने रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लिया। दृष्टि दिव्यांग बच्चों की 15 बीट्स की माला बनाने व छूकर पहचानो प्रतियोगिता में श्रवण बाधित बच्चों की 50 मीटर जलेबी दौड़ व गणित दौड़, शारीरिक दिव्यांग बच्चों की 50 मीटर रेस व रंगोली प्रतियोगिता और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की 50 मीटर रेस व कुर्सी दौड़ रही।

अध्यक्ष मालती नें 'दिव्यांगों' की किया 'हौसला' आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई 'प्रतिभाएं'

जलेबी दौड़ में मदन ने प्रथम, जबकि सुरेश द्वितीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में रूपा ने पहला स्थान हासिल कर सभी को प्रभावित किया। बीट्स की माला प्रतियोगिता में पीयूष प्रथम, प्रहलाद द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि आरआई बिलास यादव और खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने सभी विजेता व प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि: त्याग, लोकतंत्र व वैज्ञानिक सोच को किया सलाम

City News Uttar Pradesh

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता का ऐलान: महापालिका की तर्ज पर होगा नये भवन का निर्माण

City News Uttar Pradesh

शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !

बांदा : किसानों का कथित दबंग के खिलाफ खेत में सत्याग्रह …

City News Uttar Pradesh

Banda : मनरेगा है उदास, नहीं हो पा रहा श्रमिकों का उद्धार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़