- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक विधि अधिकारी की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम जल्द ही 50 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं 6 सहायक विधि अधिकारी की भर्ती करेगा, इसकी स्वीकृति हो चुकी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर विभाग करेगा।

परिवहन मंत्री नें सर्किट हाउस में यह बातें एक विशेष भेंट में बताई। कहा कि इसके अतिरिक्त परिवहन निगम 6 रीजन में 1649 संविदा परिचालक की भर्ती करेगा। परिचालक भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। परिवहन निगम लखनऊ रीजन में 288, अलीगढ़ रीजन में 239, गाजियाबाद में 147, मुरादाबाद में 557, बरेली में 256 तथा नोएडा में 126 परिचालकों की भर्ती करेगा। इससे परिचालकों की कमी दूर होगी तथा संचालन में भी सहूलियत होगी। मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि साथ ही समूह ग एवं समूह घ के अन्तर्गत स्वीकृत 547 कर्मियों की भर्ती भी परिवहन विभाग करने जा रहा है, जिसकी स्वीकृति हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि उक्त भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन के माध्यम से किया जायेगा।भर्ती दो चरणों में की जायेगी। प्रथम चरण में 383 पदों पर भर्ती होगी। इसमें केन्द्र प्रभारी के 93, मैकेनिक के 240, इलेक्ट्रिशियन के 25 एवं सहायक स्टोर कीपर के 25 पद स्वीकृत हैं। जबकि द्वितीय चरण में 164 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसमें मैकेनिक के 30, इलेक्ट्रिशियन के 31 एवं असिस्टेंट स्टोर कीपर के 103 पद हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
