28.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

इंसानियत हुई शर्मसार : कोरोना संक्रमित होने के शक में कलयुगी बेटे ने मां को घर से निकाला, हुई मौत …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

कानपुर । कानपुर में कोरोना काल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जिस मां ने बेटे को 9 महीने गर्भ में रखा और जन्म लेने के बाद हर कष्ट को सहकर उसे पाला, उस बेटे ने कोरोना संक्रमित होने के शक पर मां को मरने के लिए छोड़ दिया। कलयुगी बेटे ने मां को घर से बाहर निकाल दिया, बेबस लाचार बुजुर्ग महिला तेज धूप में घंटो सड़क पर पड़ी रही। पुलिस ने महिला को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अपनों की बेरुखी का शिकार बुजुर्ग ने दमतोड़ दिया। यह कहानी किसी गरीब और अनपढ़ परिवार की नहीं है।


आपको बता दें कि 62 साल की बुजुर्ग महिला के पति श्याम यादव लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर्ड थे। कुछ सालों पहले उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद राज लक्ष्मी अपने बेटे विशाल के साथ कैंट क्षेत्र के मक्कू पुरवा में रह रही थीं। पिछले कई दिनों से राज लक्ष्मी को बुखार आ रहा था. आज सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। कोरोना संक्रमित होने की आशंका के चलते उनके बेटे विशाल ने उन्हें अपनी बहन के घर के बाहर चकेरी के ताड़बंगलिया इलाके में छोड़ दिया। बेटी और दामाद ने भी बुजुर्ग महिला का न तो इलाज कराया और न ही घर में जगह दी। शारीरिक रूप से लाचार महिला सड़क किनारे लेट गयी. तेज तपती धूप में वह घंटो लेटी रही। जब स्थानीय लोगों ने उसका वीडियो वायरल किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। चकेरी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर महिला को हैलट अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।


डीसीपी ईस्ट अनूप कुमार ने कहा कि बेटे ने घर से बुजुर्ग महिला को बाहर निकाल दिया था जिसके बाद उसके सड़क किनारे लेटे होने की जानकारी होने पर पुलिस ने उसे उर्सला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। बेटे के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ! चौकीदार जानकर भी अनजान ?

City News Uttar Pradesh

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, चालक की दबकर मौत, वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएम ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, दिए प्रमाण पत्र …

मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !

City News Uttar Pradesh

लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी

बांदा डीएम की गिरफ्तारी के लिये हाईकोर्ट नें जारी किया वारंट : 25 जुलाई को पेश होने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़