26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल
उत्तर प्रदेश

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। टायर पंचर हो जाने से पलटी प्राइवेट बस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सभी अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी मौजूद रहे।

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल
DM-SP reached the hospital, the condition of the injured

– टायर पंचर होने से अनियंत्रित होकर पलटी थी बस

रविवार की दोपहर प्राइवेट बस सवारियां लेकर बांदा आ रही थी। तभी मटौंध के नजदीक अचानक बस का अगला पहिया पंक्चर हो गया। जिस पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। आस पास के लोगों ने देखा तब सूचना पुलिस को दी।

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल
Due to tire puncture, the bus overturned uncontrollably

सूचना के मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बारी-बारी से जिला अस्पताल भिजवाया।

डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल, घायलों का जाना हाल
DM-SP reached the hospital, the condition of the injured

जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह के द्वारा बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की गई तथा उनका हालचाल लेते हुए चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए। बस में लगभग 14 लोग सवार थे। बस सवार मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्‍त न‍िर्देश, अगले 48 घंटे में खत्म हो जाएं सभी अवैध वाहन स्‍टैंड

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र द्वारा किसान क्रेडिट, फसल बीमा की समीक्षा: बैंक अधिकारियों पर कसी चाप

बांदा में फ्री वेतन योजना: दस साल से नलकूप बंद, पर वेतन हो रहा है जारी

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh

Banda : पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़