30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग की "तत्परता" : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग की “तत्परता” : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल सरकार की योजनाओं को जल्दी धरातल पर देखने के लिये बेचैन है।वह चाहते है की शासन के सभी कार्य समय एवं गुणवत्ता से पूरे हों।

डीएम अनुराग की "तत्परता" : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी
DM Anurag’s “readiness”: Government’s plans should be completed quickly

डीएम को भूमिगत जल संरक्षण के लिये भी बेचैनी है। इसी क्रम में वह जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दे चुके हैं कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जितने हैण्डपम्प हैं उनमें सोकपिट बनवाया जाए। अभियान चलाकर 31 अगस्त तक सोकपिट बनवाये जायें और सूची दें। ट्यूबेलों के भी सोकपिट बनवाये जायें। बेसिक शिक्षाधिकारी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य विद्यालयों में समय से पूरा कराने को कहा है। चेतावनी भी दी की जो जो भी कार्य कराया गया है उनकी मुख्य विकास अधिकारी से जांच करायेंगे। डीएम नें मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन कराये जाने तथा स्वरोजगार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये है।

डीएम अनुराग की "तत्परता" : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी
DM Anurag’s “readiness”: Government’s plans should be completed quickly

जिलाधिकारी नें मुुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि गौवंशों को छुुट्टा न रहने दिया जाए। खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से गौवंशों को बाडे में रखा जाना सुनिश्चित कराये। पशुओं के जियो टैगिंग का कार्य शत्-प्रतिशत् पूरा किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता होंनी चाहिये। किसानों को समय से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो। बिजली आपूर्ति सुचारू से की जाए। फसलों को किसी प्रकार का नुकशान न हो।

डीएम अनुराग की "तत्परता" : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी
DM Anurag’s “readiness”: Government’s plans should be completed quickly

सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, पंचायती राज विभाग, उद्योग बन्धु, श्रम पोर्टल, खादी ग्रामोद्योग, सीएलडीएस, जल निगम, यूपीसिडगो, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि को भी शासन की मंशा के अनुसार गंभीरता से कार्य को कहा है। निर्देश दिये की शासन की मंशा हर हाल में समय एवं गुणवत्ता से पूर्ण हो।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडल में चुनाव ड्यूटी के दौरान 45 मृत कर्मियों को मिलेगी मदद …

स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस : मंडल से 40 चिकित्सकों का गैर जनपदों में हुआ स्थानांतरण

आचार संहिता लागू होने से पहले बुजुर्गों को मिल जायेगी पेंशन : तैयारी हो गई पूरी

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें योगी सरकार की शिक्षा नीति को बताया सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के अगुवाई में चुनाव कार्यशाला सम्पन्न: संगठन की मजबूती पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

डीएम का अफसरों को अल्टीमेटम: राजस्व वसूली में नहीं चलेगी सुस्ती, विभागों की कसी ‘नकेल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़