- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना महामारी नें अपना रुख इन दिनों गावों की ओर ज्यादा तहलका मचाने लगा है।पंचायत चुनाव के बाद कोरोना ने गांवों में कोहराम मचा रखा है। गांवों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक पखवारा यानी 15 दिन में डेढ़ हजार से अधिक ग्रामीण कोरोना की चपेट में आए हैं। यानी हर दिन औसतन 107 ग्रामीण संक्रमण की चपेट में आए। लगभग 20 मौतें भी हुईं। शहरी क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना बुलेटिन इसका गवाह है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज और नवनिर्मित मंडलीय चिकित्सालय कोविड वार्डों में कुल 600 बेड हैं। इनमें भी 50 फीसदी बेड संक्रमितों से भरे हैं। इसके अलावा जसपुरा और नरैनी सीएचसी को भी कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। वर्ष 2020 के मुताबिक बांदा जिले की कुल आबादी करीब 20 लाख 84 हजार 796 है। यानी तीन हजार आबादी पर एक बेड है। ऐसे में गांवों में संक्रमण और फैला तो कोहराम मचना तय है। जिले में एक पखवारे में 3237 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। जिले में अब तक 10,289 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना जारी की जा रही कोरोना बुलेटिन की माने तो 15 दिनों में 1691 कोरोना मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में पाए गए। यह आंकड़ा पंचायत चुनाव मतदान से दो दिन पूर्व यानी 27 अप्रैल से 11 मई तक का है। सबसे ज्यादा संक्रमित तिंदवारी, महुआ, बबेरू, बड़ोखर, नरैनी, अतर्रा, जसपुरा, मटौंध, कमासिन, बदौसा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 दिनों में लगभग 20 ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया, जबकि हकीकत यह है कि मौतें इससे अधिक हुई हैं।

– शहरी क्षेत्र में कम हुए मरीज
पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना ने पांव पसारना शुरू किया तो शहर में संक्रमण की संख्या कम होने लगी। इसे आंकड़ों की बाजीगरी कहें या कम टेस्टिंग? कुछ भी हो गांवों में संक्रमण के प्रसार और मौतों की रफ्तार से लोग दहशत में थे। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले 15 दिनों में शहरी क्षेत्र में 1546 कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण से मौतें भी कम हुईं। इन दिनों में लगभग कुल 8-10 मृत्यु ही दर्ज हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
