- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट मंडल के हमीरपुर में महापंचायत करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बांदा पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत की। सरकार की कृषि नीतियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि बुंदेलखंड में किसानों को सरकार से न्याय दिलाया जाएगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान बेहद मेहनती है, लेकिन उसके साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। फसलों का उचित मूल्य न मिलने से किसान कर्ज में डूबा है और आत्महत्या को मजबूर है। कृषि बिल विरोधी आंदोलन पिछले दस माह निरंतर चल रहा है, ताकि देश के किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य मिले।

कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि स्वामीनाथन कमेटी वाला मूल्य देंगे, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। जो रेट तय किया उसकी गारंटी नहीं देते हैं। बेसहारा गोवंशों को लेकर यहां बड़ी समस्या है। कर्ज से किसान आत्महत्या करता है। व्यापारी व छोटे दुकानदारों की हालात खराब है।

जिस तरह से भारत सरकार पूरे संसाधन बेच रही है, इसका असर जनता पर पड़ेगा। निजीकरण होगा तो बेरोजगारी फैलेगी और बाजारीकरण से बेरोजगारी बढ़ेगी। यह सब रोकने के लिए नौजवानों को सामने आना पड़ेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
