28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा की मदद से मुख्तार की बहू निकहत ने जेल को बनाया था 'घर', चौंकानें वाला खुलासा
उत्तर प्रदेश

सपा की मदद से मुख्तार की बहू निकहत ने जेल को बनाया था ‘घर’, चौंकानें वाला खुलासा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल के हाई -प्रोफाइल मामले में पर्तें खुल रहीं हैं। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत का मददगार सपा नेता फराज खान गिरफ्तार कर लिया गया है।चित्रकूट में सपा केपूर्व जिला महासचिव की मदद से ही निकहत ने जेल के अधिकारियों को अपना गुलाम बना रखा था।

सपा की मदद से मुख्तार की बहू निकहत ने जेल को बनाया था 'घर', चौंकानें वाला खुलासा
With the help of SP, Mukhtar’s daughter-in-law Nikhat had made jail a ‘home’, shocking revelation

बांदा मंडल की चित्रकूट जिला जेल में बंद रहे विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को 3 दिन तक पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस पूछताछ में हुए खुलासे के बाद निकहत के खास मददगार और चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव फराज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सपा की मदद से मुख्तार की बहू निकहत ने जेल को बनाया था 'घर', चौंकानें वाला खुलासा
With the help of SP, Mukhtar’s daughter-in-law Nikhat had made jail a ‘home’, shocking revelation

दरअसल, 3 दिन की पुलिस रिमांड के दौरान निकहत से हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. निकहत बानो 18 दिसंबर को चित्रकूट आ गई थी और 10 फरवरी को अपनी गिरफ्तारी के पहले वह सिर्फ 5 दिन वैध तरीके से जेल में अब्बास अंसारी से मिली थी.18 दिसंबर से 10 फरवरी के बीच निकहत सिर्फ 6 दिन छोड़कर प्रतिदिन अपने पति अब्बास अंसारी से जेल में घंटों लंबी मुलाकात करती थी।

सपा की मदद से मुख्तार की बहू निकहत ने जेल को बनाया था 'घर', चौंकानें वाला खुलासा
With the help of SP, Mukhtar’s daughter-in-law Nikhat had made jail a ‘home’, shocking revelation

निकहत को चित्रकूट में रहने के लिए कमरा दिलवाने और उसके लिए गाड़ियों का इंतजाम करने के मामले में पुलिस ने चित्रकूट में सपा के जिला महासचिव रहे फराज खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने खातों में पैसा मंगाकर जेल अधिकारियों से लेकर वकीलों और अन्य लोगों को पहुंचाता था।

सपा की मदद से मुख्तार की बहू निकहत ने जेल को बनाया था 'घर', चौंकानें वाला खुलासा
With the help of SP, Mukhtar’s daughter-in-law Nikhat had made jail a ‘home’, shocking revelation

डीआईजी विपिन मिश्रा नें मीडिया को बताया कि फराज ने निखत व अब्बास की अनाधिकृत गतिविधियों का समर्थन और सहयोग किया है। उसके खिलाफ 120 (बी) और 34 आईपीसी अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिमांड में निखत ने फराज के अलावा और कुछ नाम बताए हैं, मददगारों को लंबी चेन है जो चित्रकूट के अलावा अन्य जिलों में फैली है। फराज के खिलाफ जेल अफसरों को आनलाइन व आफ लाइन फंडिंग में साक्ष्य मिले हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौत के तारों के नीचे ‘जिंदगी’: मंडरा रहा ‘काल’, विभागीय लापरवाही ‘बेनकाब’

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का प्रयास : महिला सशक्तीकरण करण हो कारगार …

बिजली विभाग में गुस्से का करेंट गरमाया : अभियंताओं नें आंदोलन की तानी “मुठ्ठी” …

City News Uttar Pradesh

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध फैसला: जुर्माना सहित एक लाख 31 हजार से अधिक दंड …

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा के निष्कासन दांव से प्रदेश सचिव अमोल चित्त: महंगा पड़ा विरोध

City News Uttar Pradesh

डीएम द्वारा मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान का निरीक्षण, नए मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़