26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा भूगर्भ जल संकट से डार्क जोन में पहुंचा : विश्व जल दिवस पर जताई गई चिंता
उत्तर प्रदेश

बांदा भूगर्भ जल संकट से डार्क जोन में पहुंचा : विश्व जल दिवस पर जताई गई चिंता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विश्व जल दिवस पर बांदा में भूगर्भ जल संकट पर चिंता व्यक्त किया गया। डार्क जोन खत्म करने के लिये जल संरक्षण पर संबंधित विशेषज्ञों नें जोर दिया। गीत के माध्यम से भी विषय वस्तु को समझाने की कोशिश की गई। जिला ग्राम्य विकास संस्थान के प्रशिक्षण हाल में “विश्व जल दिवस” कार्यक्रम पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य रहे।

बांदा भूगर्भ जल संकट से डार्क जोन में पहुंचा : विश्व जल दिवस पर जताई गई चिंता
Banda reached dark zone due to groundwater crisis: Concern expressed on World Water Day

मुख्य विकास अधिकारी नें कहा कि पानी बनाया नहीं बचाया जा सकता है। मरौली झील का उदाहरण देते हुये बताया कि आज 50 प्रकार के दुर्लम पक्षी इस झील पर आ रहे हैं। जिसका एलबम भी तैयार किया गया है। जल पर्यटन का यह अच्छा उदाहरण है। इसी कम में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मनोज श्रीवास्तव ने निवेदन किया कि पेयजल का उपयोग पीने के लिए ही करें। इसे बर्बाद होने से बचाये। उपायुक्त मनरेगा प्रेम नाथ यादव ने कहा कि हम अपनी आदतो में सुधार करके जल संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

बांदा भूगर्भ जल संकट से डार्क जोन में पहुंचा : विश्व जल दिवस पर जताई गई चिंता
Banda reached dark zone due to groundwater crisis: Concern expressed on World Water Day

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल ने विगत वर्ष अविरल जल अभियान की सफलता के बारे में बताया। आगामी वर्ष में प्रत्येक गांव में एक आदर्श तालाब और 25 मेडबन्दी करने का लक्ष्य लेने की बात बताई। जल आन्दोलन को जन आन्दोलन बनानें पर जोर दिया। कहा की इससे बांदा डार्क जोन से बाहर निकल सकता है। अटल भूजल योजना के आईईसी एक्सपर्ट अखिलेश पाण्डेय ने भूगर्भ जल दोहन के प्रति सचेत किया।

बांदा भूगर्भ जल संकट से डार्क जोन में पहुंचा : विश्व जल दिवस पर जताई गई चिंता
Banda reached dark zone due to groundwater crisis: Concern expressed on World Water Day

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कृषि सखी प्रशिक्षार्थियों ने जलगीत गाकर पानी बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जलनिगम ग्रामीण महेंद्र राम नें जल जीवन मिशन एवं उसके संरक्षण पर सारगर्भित भाषण दिया। सहायक अभियंता लघु सिंचाई विजय कुमार, तथा अटल भूजल योजना/जल जीवन मिशन के कई अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। जल शपथ के द्वारा लोगो को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। आभार जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह सबका आभार व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : तबादले से परेशान सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश, 12 टीमें तलाश में जुटीं, चार स्थानों पर पुलिस ने डाला डेरा

सांसद वरुण गांधी भाजपा ने काटा टिकट : पीलीभीत से योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी ?

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा चुनाव: कसौटी में कसे जायेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील एवं अशोक जाटव !

मंत्री रामकेश ‘दर्द’ सहते रहे, जनता से छुपाया, लेकिन ‘एक्सरे’ ने खोला ‘राज’

City News Uttar Pradesh

कमाल हो गया : बुंदेलखंड के रसगुल्ले नें बनाया रिकार्ड,एक रसगुल्ला पूरा खा लेना असंभव

ब्रेकिंग न्यूज़