28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती : अभिभावक हुये कंगाल !
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती : अभिभावक हुये कंगाल !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के निजी स्कूलों में फीस के साथ किताबों के दामों में बढ़ोत्तरी से अभिभावक परेशान हैं। पढ़ाई की फीस व डोनेशन जमा करने में अभिभावकों का सारा बजट बिगड़ गया है। अभिभावक कर्ज से बच्चों का दाखिला करवा रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर किये जाने वाली मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग की कुछ बोलने के बजाय मुंह बंद कर रखा है। प्राइवेट स्कूल संचालकों से कोई यह पूछने वाला नहीं कि आखिर किसके नाम पर इतनी भारी भरकम एडमीशन के नाम वसूली जा रही है।

निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती : अभिभावक हुये कंगाल !
Robbery in the name of education in private schools: Parents become poor !

किताबों के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। स्कूलों में हर अभिभावकों के स्कूल में किसी न किसी मद के नाम पर पैसा वसूला जाता है। हर साल किताबों में बदलाव किये जाने से इसकी अलग महंगाई की मार झेलनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है।

निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती : अभिभावक हुये कंगाल !
Robbery in the name of education in private schools: Parents become poor !

शहर के नामी गिरामी निजी व कॉन्वेंट स्कूलों में मनमानी हो रही है। एडमिशन फीस के साथ डोनेशन में बिल्डिंग, बिजली, पानी, पंखा, ड्रेस, किताब, जनरेटर के नाम पर अभिभावकों से भारी भरकम पैसे वसूले जा रहे है। हाईफाई स्कूलों में एडमीशन फीस दस हजार रुपये है वहीं छोटे स्कूलों में तीन हजार से पांच हजार तक है। इसके बाद हर माह की फीस अलग है। स्कूलों मे एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को खरीदवा रहे हैं, जिसमें स्कूल प्रबंधन को अधिक कमीशन मिल रहा है। इस बार हर किताब पर पंद्रह से बीस फीसदी दाम बढ़े है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कर्ज चुकाने में आड़े आई घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक तंगी, एकमुश्त समाधान योजना की बढ़ी अवधि

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर के बाद लगी आग; चार लोग जिंदा जले, चार घायल

बांदा में फसल बीमा में अंधेरगर्दी : योजना में अक्षम्य गड़बड़ी, किसान परेशान

बाबा की हत्या में नाती को हुई आजीवन कारावास, शराब के लिए पैसे न देने पर कुल्हाड़ी से काट दी थी गर्दन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें नेत्र शिविरों का रचा इतिहास : मरीजों का दिल कर उठा वाह

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बासू गुप्ता का हुआ शपथ ग्रहण समारोह : विकास की थामी बागडोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़