City News Uttar Pradesh
औरंगजेब नें चित्रकूट में बनवाया था भव्य मंदिर : पूजन अर्चन के लिये दिया था 330 बीघे जमीन
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

औरंगजेब नें चित्रकूट में बनवाया था भव्य मंदिर : पूजन अर्चन के लिये दिया था 330 बीघे जमीन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। इन दिनों जहां मुगल शासक औरंगजेब की क्रूर शासन प्रणाली एवं हिंदू मंदिरों को तोड़ने के इतिहास को लेकर देश की राजनीति गर्म है, वहीं औरंगजेब ने चित्रकूट में एक मंदिर का निर्माण भी करवाया था, जो देश दुनियां में चर्चा का विषय बन गया।

औरंगजेब नें चित्रकूट में बनवाया था भव्य मंदिर : पूजन अर्चन के लिये दिया था 330 बीघे जमीन

स्थानीय लोगों के मुताबिक सन 1683 से 1686 के बीच बालाजी मंदिर को मुगल शासक ने बनवाया था। इसके लिए उसने 330 बीघे जमीन और 8 गांव के ग्रामीणों के लगान को कर मुक्त कर मंदिर के अधीन कर दिया था। इसके साथ ही ऊर्दू और फारसी में लिखी इबारतों में ये ऐलान भी किया कि ठाकुर जी के भोग के लिए राजकोश से हर दिन एक चांदी का सिक्का मंदिर को दान में दिया जायेगा। यह फरमान आज भी मंदिर में रखें ताम्रपत्र में अंकित है।

औरंगजेब नें चित्रकूट में बनवाया था भव्य मंदिर : पूजन अर्चन के लिये दिया था 330 बीघे जमीन

चित्रकूट के रामघाट पर बने बालाजी मंदिर में शिवलिंग है। ऐसा कहा जाता है कि औरंगजेब अपनी सेना को लेकर इस मंदिर को तहस-नहस करने के इरादे से आया था।उसने मंदिर की दीवारों को तो गिरा दिया। लेकिन जब सेना ने यहां के शिवलिंग को तोड़ने की कोशिश की, तो कामयाबी हाथ नहीं लगी। नतीजा ये हुआ कि औरंगजेब की सेना भयंकर बीमार और दस्त से पीड़ित हो गयी। जिससे परेशान मुगल शासक ने स्थानीय लोगों से चर्चा की। यहां के लोगों ने उसको संत बालकदास के शरण में जाने की सलाह दी।

औरंगजेब नें चित्रकूट में बनवाया था भव्य मंदिर : पूजन अर्चन के लिये दिया था 330 बीघे जमीन

जिसके बाद सैनिकों की बीमारी को दूर करने के लिए औरंगजेब महंत जी के पास पहुंचा। जहां संत बालकदास ने उन्हें हवनकुंड से भभूति निकाल कर दी और उसको सैनिकों के बीच में छिड़काव करने की नसीहत दी।ऐसा करने के बाद औरंगजेब के सारे सैनिक ठीक हो गये। जिसके बाद मुगल शासक ने मंदिर को तोड़ने का इरादा छोड़ उसका निर्माण करवाया। साथ ही मंदिर की देख-रेख की व्यवस्था के लिए 330 बीघे जमीन मंदिर के नाम कर दी, जो आज भी बालाजी मंदिर की खतौनी में दर्ज है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की ‘लट्ठमार दिवाली’ : ढोल की थाप पर होता है वार

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन बोले इंडिया गठबंधन जीतेगा 60 प्रतिशत सीटें: जनता को देंगे अच्छे दिन

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : हाईवे पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

City News Uttar Pradesh

खनिज अधिकारी राज रंजन बनें ग्रीन डाक्टर: खदानों में लगेगी एक लाख पौधों की फौज

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग द्वारा मर्का घाट में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण : कार्य में तेजी के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़