City News Uttar Pradesh
वीरांगना का हौसला : बदमाशों से संघर्ष करते चलती ट्रेन से कूदी
उत्तर प्रदेश

वीरांगना का हौसला : बदमाशों से संघर्ष करते चलती ट्रेन से कूदी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला के हौसले और जज्बे को सलाम ! जी हाँ महाकौशल एक्सप्रेस की एसी बोगी में बदमाशों ने एक महिला यात्री को पीटकर लूट लिया। इस दौरान वह बदमाशों से संघर्ष करते हुए चलती ट्रेन से नीचे कूद गईं। बावजूद बदमाश उसका बैग लेकर भाग गए। जीआरपी ने खेत में पड़ा बैग बरामद किया, जिसमें लैपटाप और मोबाइल फोन मिला, जबकि जेवरात व नकदी गायब थे।

बांदा। महिला के हौसले और जज्बे को सलाम ! जी हाँ महाकौशल एक्सप्रेस की एसी बोगी में बदमाशों ने एक महिला यात्री को पीटकर लूट लिया। इस दौरान वह बदमाशों से संघर्ष करते हुए चलती ट्रेन से नीचे कूद गईं। बावजूद बदमाश उसका बैग लेकर भाग गए। जीआरपी ने खेत में पड़ा बैग बरामद किया, जिसमें लैपटाप और मोबाइल फोन मिला, जबकि जेवरात व नकदी गायब थे ।
Banda: Female passenger clashed with miscreants in Mahakaushal Express, jumped from moving train while struggling

मध्य प्रदेश के सीधी शहर निवासी हरीश सिंह की पत्नी ज्योति चीन के संघाई में पीएचडी कर रही हैं। बीते दिनों पंजाब के जालंधर में 15 दिनों की कार्यशाला थी। वहां से वह अपने मायके सतना के लिए महाकौशल एक्सप्रेस के एसी कोच 3 टियर बी-नंबर एक की चार नंबर सीट में सवार हुईं। बुधवार रात साढ़े आठ बजे बांदा से ट्रेन चलने के बाद डिंगवाही रेलवे स्टेशन के पास बोगी में पहले से मौजूद दो बदमाश ज्योति का बैग उठाकर भागने लगे। इसमें वह अपनी केबिन से निकलकर बाहर आ गईं। झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। कुछ देर बदमाशों व महिला के बीच बैग छीनने के लिए हाथापाई हुई। अचानक बदमाश गेट खोलकर बैग के साथ नीचे कूदने लगे तो महिला ने पकडऩे का प्रयास किया।
वह भी बदमाशों के साथ बैग के चक्कर में चलती ट्रेन से नीचे कूद गईं। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में राहगीरों की सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पति व अन्य स्वजन बांदा आए। बताया, वह जीआरपी थाने में तहरीर देने गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने तहरीर नहीं दी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तकनीकी शिक्षा का मोहभंग: बांदा के आईटीआई में 658 सीटें खाली, सरकारी दावे फेल

दाह संस्कार से कुछ मिनट पहले जिंदा हो गई थी महिला: परिजन ले गए थे श्मशान, पढ़िए पूरा मामला

डीएम जे. रीभा ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश : टीबी मरीजों को पोषण किट की वितरित

City News Uttar Pradesh

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस

City News Uttar Pradesh

बाबा अवधूत के तपोस्थली में श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद: दो लाख से अधिक की भीड़

City News Uttar Pradesh

बांदा में बड़ा हादसा : पेड़ से टकराकर डंपर में लगी आग, जिंदा जल गया चालक

ब्रेकिंग न्यूज़