City News Uttar Pradesh
‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा बांदा: कांग्रेस बोली- दबाव में काम कर रहा आयोग
उत्तर प्रदेश

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा बांदा: कांग्रेस बोली- दबाव में काम कर रहा आयोग

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में कांग्रेस ने ‘वोटर लिस्ट में धांधली और खुलेआम वोट चोरी’ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से परसों देर रात मशाल जुलूस व पदयात्रा निकाली।

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा बांदा: कांग्रेस बोली- दबाव में काम कर रहा आयोग

यह जुलूस जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड से शुरू होकर महेश्वरी देवी चौराहा, मुख्य बाजार, इंदिरा गांधी पार्क होते हुए अमर टॉकीज तक निकला। पूरे मार्ग में कांग्रेसजन ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ’ जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

15 पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || राजेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस बांदा ) विज्ञापन
कांग्रेस का यह मशाल मार्च इलेक्शन कमीशन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता दिखा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी की गई है। एक ही पते के मतदाताओं के नाम अलग-अलग जगह दर्ज किए गए हैं ताकि चुनाव परिणाम प्रभावित किया जा सके। निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने के बजाय दबाव में कार्य कर रहा है।

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा बांदा: कांग्रेस बोली- दबाव में काम कर रहा आयोग

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “हमारा संघर्ष लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है। चुनाव आयोग को जनता के भरोसे को बचाना होगा। राहुल गांधी ने वोट चोरी का पर्दाफाश किया है। पूरा भारत इस आवाज़ का समर्थन कर रहा है।” जुलूस के दौरान जगह-जगह पर कांग्रेसजन ‘वोट चोरी बंद करो लोकतंत्र की रक्षा करो’ के नारे लगाते रहे। शहर की सड़कों पर कांग्रेस के इस आंदोलन ने माहौल गरमा दिया। लोगों की भारी भीड़ इस जुलूस को देखने उमड़ी। जगह-जगह पर समर्थन के स्वर भी सुनाई दिए।

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा बांदा: कांग्रेस बोली- दबाव में काम कर रहा आयोग

इस मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से भगवानदीन गर्ग, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, प्रद्युम्न कुमार ‘लालू’ दुबे, मुमताज अली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, आदित्य कुमार सिंह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, सत्यप्रकाश द्विवेदी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : औचक निरीक्षण में एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, कोरोना महामारी के चलते तैयार की गई कार्य योजना का लिया जायजा …

“खबर का असर” : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में “इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज”

City News Uttar Pradesh

दुल्हन बनने जा रही युवती नें लगाई फांसी : शादी की खुशियाँ मातम में बदली

City News Uttar Pradesh

बांदा: मुख्तार अंसारी से पत्नी अफशां ने की मुलाकात, सीसीटीवी से हुई निगरानी …

City News Uttar Pradesh

यूपी : इंसानियत की अनुपम मिसाल है बागपत के डीएम डॉ राजकमल यादव …

सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर फंदे से झूल गई विवाहिता : ससुरालियों से तंग आकर उठाया था खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़