25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

ऑक्सीजन की कालाबाजारी : पिता-पुत्र गिरफ्तार, 12 भरे और 34 खाली सिलिंडर बरामद …

 

 

आगरा । कोरोना महामारी में आक्सीजन की कालाबाजारी का खेल भी चल रहा है।आगरा पुलिस ने मंगलवार को आक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के आराेप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वे हास्पिटलों में आक्सीलन सिलिंडर की सप्लाई करते हैं। आरोपितों के पास से 12 भरे और 34 खाली सिलिंडर बरामद हुए हैं। आक्सीजन सिलिंडर को आरोपित चार गुने से अधिक दाम में लोगों को बेच रहे थे।


पुलिस को मलपुरा में आक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी की जानकारी मिली थी। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने पुलिस टीम को लगाया। टीम ने कस्बा में ही रहने वाले निरंजन और उसके बेटे तरुण को गिरफ्तार कर लिया।वह अपने घर से आक्सीजन सिलिंडर की बिक्री कर रहे थे। इसके लिए वह चार गुने से अधिक रुपये भी वसूल रहे थे। निरंजन पर हास्पिटल में आक्सीजन की सप्लाई की डीलरशिप है। वह मधु नगर स्थित कई हास्पिटल में आक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करता है। इसके लिए सिकंदरा स्थित प्लांट से आक्सीजन लेकर आते हैं। मगर, वह हास्पिटलों को पूरी सप्लाई देने के बजाय, आधी सप्लाई दे रहे थे।

जबकि हास्पिटलों में इस समय आक्सीजन की कमी चल रही है। बाकी बचे हुए सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे थे। आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ आइपीसी की धारा 295 और महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे बरामद 34 खाली सिलिंडर और 12 भरे सिलिंडर को जब्त कर लिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘कौड़ा संस्कृति’ के साथ जनता के बीच: अलाव पर ‘सुलझीं’ समस्याएं

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने ‘राहत की किरण’: योगी सरकार ने निभाया ‘मानव धर्म’

यमुना नदी पर पुल टूटा: बड़ा हादसा बचा, आवागमन रुका

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट

City News Uttar Pradesh

खबर सच साबित : बिजली विभाग का होली पर तीन दिन निर्बाध बिजली का दवा हुआ फेल

ब्रेकिंग न्यूज़