
- शरद मिश्रा
बांदा। योगी सरकार का “अन्ना मुक्त सड़कों का सपना” चित्रकूट मंडल में “पूरी तरह ध्वस्त” हो गया है। योगी के “अरमान आंसुओं में बह” गए हैं। एक तरफ सड़कों पर “हजारों गोवंश भूखे-प्यासे” घूमकर किसानों की “फसलें बर्बाद” कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पशुपालन विभाग “गोशालाओं के नाम” पर हर महीने “करोड़ों का घोटाला” कर रहा है।
विभाग के अगस्त माह के “चौंकाने वाले आंकड़ों” ने इस “घोटाले से पर्दा उठा” दिया है। मंडल के “चार जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा” में सिर्फ एक महीने में गोशालाओं में “चारा-भूसे” के नाम पर 58 करोड़ 92 लाख 37 हजार रुपये फूंक दिए गए। इसमें “सबसे बड़ा हिस्सा बांदा जिले” का है, जहां 26 करोड़ 07 लाख रुपये खर्च दिखाया गया है।
महोबा में 12.70 करोड़, हमीरपुर में 11.13 करोड़ और चित्रकूट में 08.94 करोड़ का खर्च बताया गया है। सबसे “बड़ा प्रश्न” यह है कि “इतना पैसा खर्च कहां” हो रहा है ? क्योंकि पशुपालन विभाग के “कागजों में तो 1,29,385 पशु संरक्षित” दिखाए जा रहे हैं, लेकिन “धरातल पर गोशालाएं खाली पड़ी” हैं।
शासन ने चारों जिलों के लिए 2 लाख 16 हजार 70 पशु संरक्षित करने का “लक्ष्य” दिया था, लेकिन आज भी लक्ष्य से 86,685 पशु कम हैं। यानि “पशु सड़कों पर हैं और पैसा अफसरों की जेब” में। किसान कंगाल हो रहा है और “सरकार कागजों के ‘योग’ में ही अन्ना समस्या खत्म मानकर अपनी पीठ थपथपा” रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
