29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो युवक को मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर को घटना दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश

Banda : खेल खेल में हुआ विवाद, मार दी गयी गोली …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा । खेल-खेल में विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट के साथ तमंचे से गोली गूंजी और मच गई अफरा-तफरी। मामला शहर के मोहल्ला कोतवाली क़ा है। मोबाइल में लूडो खेलने के दौरान शनिवार की देर रात हुए विवाद में पड़ोस के चार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर गए, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।


परिजन युवक को कानपुर ले गए हैं। पुलिस दो आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शहर कै कटरा मोहल्ला निवासी ब्रजभूषण शिवहरे का पुत्र मनोज शिवहरे (36) देर रात पौने ग्यारह बजे मोहल्ले के चार युवकों के साथ मोबाइल में लूडो खेल रहा था।


इस दौरान पैसों को लेकर उसका युवकों से विवाद हो गया। इस पर गुस्साए युवकों ने पहले मनोज को जमकर पीटा, फिर गोली मार दी। गोली मनोज के पेट में लगी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।


परिजन युवक को घायल अवस्था में कानपुर लेकर चले गए। उधर, युवक को गोली मारने की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य युवक भाग गए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बिजली विभाग में गजब, गुम हो गई यादाश्त ! बन गया भुलक्कड़ ! …

City News Uttar Pradesh

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंडल स्तर पर पैरवी : बाढ़ राहत को फिलहाल जारी 3 करोड़ 10 लाख …

Banda : धीमी रफ्तार, सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों की गुणवत्ता भी बेहद खराब,मिली फटकार !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने भरी हुंकार : प्रदर्शन कर बुलंद की किसान ऋण माफी की मांग

भाजपा नें ‘बंद’ कमरे में ‘तय’ कर लिया कौन बनेगा ‘निगम औऱ बोर्ड’ का चेयरमैन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़