29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बिजली विभाग में गजब, गुम हो गई यादाश्त ! बन गया भुलक्कड़ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अचरज भरी खबर पढिये। बिजली विभाग की यादाश्त कमजोर हो गई है और वह भुलक्कड़ हो गया है। है न गजब की बात ! अपनी टिप्पड़ी भरी खबर को हम सच साबित कर रहे हैं वह कैसे उसका डिटेल इस तरह समझिए ।सड़क पर घूम रहे अन्ना मवेशियों की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से गोशालाओं का निर्माण कराया गया। यहां पर टिन शेड के साथ ही पानी व चरही की व्यवस्था भी की गई। प्रकाश से लिए बिजली के पोल भी लगे लेकिन रोशनी के लिए लगाए जाने वाला ट्रांसफार्मर विभाग लगाना भूल गया। नतीजतन शाम ढलते ही अंधेरे का फायदा उठाकर जंगली जानवर गोशाला में प्रवेश कर जाते हैं और जानवरों का शिकार करते हैं। सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार भी अंधेरा होने के कारण वहां पर रहना मुनासिब नहीं समझता। ये हाल है। नरैनी क्षेत्र के रगौली भटपुरा गांव स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र (गोशाला) का, जहां 481 गोवंशों को रखा गया है। सेवादारों को गोवंश की सुरक्षा के साथ खुद को सुरक्षित रखना मुश्किल भरा साबित हो रहा है।


रगौली भटपुरा गांव मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। गांव पहाड़ व जंगली क्षेत्र से जुड़ा है। इसी गांव में पशुपालन विभाग के वृहद गो संरक्षण केंद्र में 481 गोवंश पल रहे हैं। इसके संचालन की जिम्मेदारी गोपाल गो सेवा ट्रस्ट को दी गई है। संचालक डीके सिंह का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से गो सेवा के लिए सेवादारों की व्यवस्था की गई है। रोशनी के लिए बिजली विभाग के कनेक्शन की मांग की गई थी। इस पर विभाग की ओर से तार व खंभे तो लगाए गए लेकिन ट्रांसफार्मर अब तक नहीं रखा गया।
मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा का इस बारे में जवाब भी गजब का है। कहतें है की गोशाला में प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली विभाग को कहा गया था। लेकिन अगर अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो विभाग से वार्ता कर इसकी विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी। उन्हें शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

City News Uttar Pradesh

पिता की नाइंसाफी पर रजिस्ट्री आफिस परिसर में मारपीट : पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा कांग्रेस की ‘चुनावी’ तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीति

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें निकाय चुनाव हेतु सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

महोबा: फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर रेलवे ट्रैक पर कटकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़