City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : रफ्तार से जा रहे लोडर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

हमीरपुर। थानाक्षेत्र ललपुरा के सिकरी मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार लोड ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे समेत एक मासूम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को यूपी 112 की टीम जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां पर डाक्टर ने चाचा भतीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


थानाक्षेत्र ललपुरा के उजनेड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ गोपा बुखार से पीडि़त अपने 40 वर्षीय चाचा रामबाबू पुत्र शंभू का इलाज कराने के लिए बाइक से पौथिया गांव ले जा रहा था। बुखार से पीडि़त रामबाबू को गांव निवासी ही 10 वर्षीय प्रांजल पुत्र पप्पू पकड़कर बैठा था। तीनों बाइक सवार जैसे ही सिकरी मोड़ के पास पहुंचे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे तीनो लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को यूपी 112 की टीम जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टर मनीष ने चाचा भतीजे को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू शादीशुदा था। उसके एक भी संतान नहीं थी। वहीं धर्मेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भगवान को नहीं दिया सुखराना: नवजात की मौत, पिता का है आरोप

City News Uttar Pradesh

डीएम नें सावन माह में धार्मिक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के लिये किया रेड एलर्ट

City News Uttar Pradesh

राजस्व निरीक्षक घुस लेते ऐंटी करेप्सन टीम द्वारा गिरफ्तार : तहसील में मचा हड़कंप

विधायक प्रकाश का मकर संक्रांति पर विशेष पूजन: बांदा को महानगर बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

घोर लापरवाही : पुल के ऊपर नदी के तेज बहाव में फंसी बस, जान खतरे में डालकर पार करने में छह यात्री बहे, एक महिला की मौत

City News Uttar Pradesh

संयुक्त पुलिस टीम ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़