City News Uttar Pradesh
चुनाव की गर्मी के साथ ही मच्छरों पर मेहरबानी: मतदाताओं का चूसा जा रहा खून
उत्तर प्रदेश

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी की शुरूआत होते ही मच्छरों का भी प्रकोप मुख्यालय में कहर ढाने लगा है।नागरिकों में हाहाकार सा है। बचाओ -बचाओ की सी स्थिति है। बड़ी तादाद में मच्छरों के चलते शहर वासियों का रात्रि में सोना दूभर है। फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मौसम धीरे-धीरे गर्माने लगा है। रात में अब हल्का कपड़ा ओढ़कर ही काम चल जाता है।

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार
The onset of summer and the abundance of mosquitoes: outcry in the cities

कई बार रात में भी गर्मी होने के कारण खुले में सोना पड़ता है। गर्मी के शुरुआती दौर में ही मच्छरों का भारी प्रकोप है। इसके चलते रात में सोना भी दूभर हो रहा है। शहर में अभी तक न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है और न ही फॉगिंग कराई गई है।

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार
The onset of summer and the abundance of mosquitoes: outcry in the cities

हालत यह है कि इस गर्मी के शुरुवाती सीजन में इस बार मच्छरों का अत्यधिक ज्यादा प्रकोप है। शहर के बलखंडी नाका निवासी समाज सेवी वेद शर्मा कहते है कि कीट नाशक व फॉगिंग शुरू में ही कराना चाहिए लेकिन अभी तक न तो छिड़काव कराया गया है और न ही । रात्रि में पंखा चलाने पर सर्दी लगती है जबकि बिना पंखे के मच्छरों के चलते सोना दूभर हो रहा है। इनसे मच्छर जनित रोगों के फैलने का भी पूरा खतरा बना हुआ है।


दूसरी तरफ आलम यह यह है कि लोग मच्छरों से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं। शहर वासियों नें मच्छरों के खात्मे तक छिड़काव व फॉगिंग कराए जाने की मांग की है। ईओ बीपी यादव ने बताया कि जल्द ही कीट नाशक छिड़काव व फॉगिंग कराई जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में डेंगू का “डंक” लेनें लगा जान : जिले में दहशत का “कोहराम” ! …

City News Uttar Pradesh

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का चला ‘हथौड़ा’: चार शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

डेंगू कर रहा “घातक बालिंग”: “सौ से अधिक बोल्ड” का बनाया रिकार्ड ? भेजा पैवेलियन

City News Uttar Pradesh

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक की पहल : कोटा के लिये रेल हेतु गडकरी का रेल मंत्री को पत्र

City News Uttar Pradesh

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का दुस्साहस : दीवार पर लिखा ‘हिंदू भारत छोड़ो’ हरकत में आई बांदा पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़