
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर “जातीय समीकरण में नहले पर दहला का संघर्ष” छिड़ गया है। इसमें “पिछड़ा वर्ग का पलड़ा भारी” बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बनने के लिये 94 दावेदार जोर आजमाईश कर रहे हैं। इसमें लगभग “सभी जातियों के दावेदार” शामिल हैं।

विश्वसनीय पार्टी सूत्रों की माने तो फिलहाल प्रदेश संघठन स्तर पर “पिछड़ा वर्ग का पलड़ा भारी” दिख रहा है। पिछड़े वर्ग के कन्डीडेट में कल्लू राजपूत, बीएम कुशवाहा,ओम प्रकाश प्रजापति, प्रदुम्म नरेश आजाद,जैसे तमाम चतुर सुजानों के नाम पर विचार मंथन का दौर है।

वहीं सवर्ण दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, प्रभा गुप्ता, वंदना गुप्ता आदि-आदि हैं। इस वर्ग में “संजय सिंह अपनी कुर्सी बचाने के लिये पुरजोर कोशिश” में हैं। इसके अलावा अगड़े और पिछड़ों की दौड़ में अन्य भी नाम हैं “जिनका प्रयास हम किसी से कम नहीं” की तर्ज पर चल रहा है।

पार्टी सूत्रों के ही अनुसार प्रदेश संगठन में जिलाध्यक्ष रूपी राजनीतिक “दही की मथानी मथी” जा रही है उसमें “जो नेनूं यानी मख्खन” तैर रहा है उसमें “किस वर्ग को फाईनल कर घी बनाया” जाये इसके लिये अंतिम विचार-विमर्श के क्रम में “संघ और जिले से पार्टी विधायकों से राय शुमारी का अंतिम दौर” है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुमति देंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष के नाम पर फाईनल डिसीजन हो जायेगा। घोषणा 20 जनवरी तक हो जायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
