31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों का फिर आया गुस्सा: मांगे पूरी न होने पर बिजली घर का घेराव कर दिया धरना
उत्तर प्रदेश

किसानों को फिर आया गुस्सा: मांगे पूरी न होने पर बिजली घर का घेराव कर दिया धरना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली संदर्भित मांगों में वादा खिलाफी को लेकर किसानों में गुस्से की लहर हैं।विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। धरना दिया। मौके पर पहुंच कर नायब तहसीलदार नें ज्ञापन लिया।

किसानों का फिर आया गुस्सा: मांगे पूरी न होने पर बिजली घर का घेराव कर दिया धरना

मामला तहसील बबेरू के बिजली उप केंद्र का है। यहां से मुरवल, बबेरू, बिसंडा, पखरौली आदि गांवों को बिजली मिलती है। यहां के किसान किसानी के लिये बिजली न मिलने से आक्रोशित हैं। सैकड़ों की संख्या में बिजली घर बबेरू पहुंच घेराव किया। किसानों का कहना था की धान रोपाई का कार्य चल रहा है किसान बूंद बूंद पानी को परेशान है।

किसानों का फिर आया गुस्सा: मांगे पूरी न होने पर बिजली घर का घेराव कर दिया धरना

किसान नेता पीसी पटेल नें बताया की समस्या के निराकरण के लिये विभागीय उच्च अधिकारीयों एवं तहसील दिवस थाना दिवस में ज्ञापन दिया। पिछले सप्ताह भी धरना एवं नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया था। एक सप्ताह में समस्या के निराकरण का आश्वासन मिला था। पर निदान नहीं हो सका। मजबूरी में फिर सैकड़ों किसानों नें शनिवार को धरना दिया। प्रशासन को ज्ञापन दिया। किसानों नें फिर एक हफ्ते में निदान न होने पर पुनः आंदोलन एवं अनशन की चेतावनी दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका होगी सामान्य ? कांग्रेस से राजेश दीक्षित हो सकते है चेयरमैन उम्मीदवार !

City News Uttar Pradesh

बांदा : मुल्क की तरक्की और बारिश के लिये दुआ, जोश के साथ मनाई गई बकरीद

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की उठाई मांग, शिक्षकों ने दिया धरना …

City News Uttar Pradesh

Banda :पत्नी के चले जाने से डिप्रेशन में आए युवक ने, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या …

Banda : सिंधनकलां मिनी सचिवालय पहुंचे डीएम आनंद, लिया जायजा …

विधायक प्रकाश ने की कामतानाथ की परिक्रमा, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़