– अधिवक्ता संघ परिसर में किया गया आयोजन
– जिला जज भी स्वागत समारोह में रहे उपस्थित
- विनोद मिश्रा
बांदा। अधिवक्ता संघ सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल का समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। अपने स्वागत से अभिभूत जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ताओं की कड़ी मेहनत के बाद ही पीड़ित को न्याय मिल पाता है।

जिलाधिकारी श्री पटेल के स्वागत समारेह का आयोजन अधिवक्ता संघ सभागार में किया गया था। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब पीड़ित को न्याय नहीं मिलता तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाता है। अपने मामले की पैरवी के लिए पीड़ित को अधिवक्ता की जरूरत होती है। अधिवक्ता की कड़ी मेहनत के बाद ही पीड़ित को न्याय मिल पाता है। इसलिए न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता मजबूत कड़ी है। इसके पूर्व मुख्य मां सरस्वती की प्रतिमा पर मालयार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर स्वागत समारोह का शुभारंभ किया गया।

उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार का स्वागत संघ के वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार दुबे ने किया। नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता का स्वागत संयुक्त सचिव प्रशासन नंदकिशोर अवस्थी, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शाल ओढ़ाकर किया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद, देवदत्त त्रिपाठी, राममिलन सिंह पटेल, रामप्रकाश शिवहरे, देवप्रसाद अवस्थी, आशुतोष पांडेय, जयप्रकाश साहू, महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, शंकर सिंह, जागेश्वर यादव, रामदयाल, रामकृष्ण त्रिपाठी समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
