
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। आस्था, पर्यटन और आध्यात्म की पहचान रामघाट इन दिनों एक अलग ही वजह से सुर्खियों में है। पर्यटन विभाग की अदूरदर्शिता और लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है। धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र रामघाट में करोड़ों की लागत से लगाया गया सजावटी लाइटिंग सिस्टम इस बार बाढ़ के पानी में बह गया। घाट किनारे लगाए गए अधिकतर लाइट पोल और बिजली फिटिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नतीजतन, पर्यटन विभाग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

रामघाट में हर साल बाढ़ आना एक सामान्य बात है। यह तथ्य स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग के संज्ञान में भी था। बावजूद इसके, घाट किनारे कमजोर और नाजुक पोल लगाना विभाग की न केवल तकनीकी विफलता बल्कि वित्तीय अनियमितता की ओर भी इशारा करता है। पर्यटन विभाग ने घाट को सजाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक लाइटिंग सिस्टम तैयार करवाया। काम पूरा होते ही ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया, लेकिन जैसे ही बारिश और मंदाकिनी में बाढ़ आई, घाट और अधिकतर विद्युत पोल या तो गिर गए या बर्बाद हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने कोई दीर्घकालिक योजना नहीं बनाई, न बाढ़ सुरक्षा को ध्यान में रखा और न ही टिकाऊ सामग्री का प्रयोग किया। इस घटना के बाद बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित भ्रष्टाचार है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
