City News Uttar Pradesh
यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरेगी। पहले चरण में इंटरनेट मीडिया पर सपा ने इन दोनों ही मसलों पर आक्रमण शुरू कर दिया है। अब अगले कुछ महीनों में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर सपा सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। निकाय चुनाव व 2024 का लोकसभा चुनाव काे देखते हुए पार्टी इन मुद्दों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।

यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान
UP: SP will surround BJP on the issue of law and order, the party has prepared a master plan

– भाजपा के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरकर सपा करेगी प्रदर्शन

सपा ने एक ऐसी टीम बनाई है जो आपराधिक व खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में जो खबरें प्रकाशित हो रही हैं, उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर रही है। सपा इसे टैग लाइन ”डबल इंजन भाजपा सरकार, अपराध नियंत्रण में नाकाम…” एवं ”प्रदेश में भाजपा सरकार, अपराध बढ़ रहा लगातार…” नाम से इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर रही है। प्रदेश की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी मीडिया में जो खबरें प्रकाशित हो रही हैं उसे भी सपा इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर रही है।

– मैनपुरी और खतौली में जीत के बाद जोश लबरेज हैं अख‍िलेश

मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब पार्टी का जोश वर्ष 2024 तक यूं ही बरकरार रखना चाहते हैं। इसी रणनीति के तहत अखिलेश लगातार जिलों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलकर उन्हें भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों यह भी ऐलान किया है कि सपा जल्द ही भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। इसके साथ ही उन्होंने जल्द जेल भरो आंदोलन भी चलाने की घोषणा की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

City News Uttar Pradesh

दीपावली के पटाखों का कहर : पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी !

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य तंत्र का ‘तमाचा’ : डीएम की बेटी पहुंची तो अल्ट्रा साउंड चालू, बेबस मरीजों के लिए बंद ?

City News Uttar Pradesh

सपा स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी सूबे के भ्रमण पर निकले …

City News Uttar Pradesh

बांदा हुआ गमगीन : भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान की दुर्घटना मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़