27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
केन किनारे हुआ नौका प्रतियोगिता का जश्न, महेश पाल समूह ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश

केन किनारे हुआ नौका प्रतियोगिता का जश्न, महेश पाल समूह ने मारी बाजी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला गंगा समिति और गोरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में केन नदी में गंगा, केन उत्सव मनाया गया। आरती और दीपदान हुवा। नौका विहार प्रतियोगिता में भूरागढ़ के महेश पाल समूह की टीम विजयी रही। उन्हें पुरस्कृत किया गया।

केन किनारे हुआ नौका प्रतियोगिता का जश्न, महेश पाल समूह ने मारी बाजी
Boat competition celebrated on the banks of Ken, Mahesh Pal group wins

आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया था। रविवार को देर शाम केन उत्सव में भारी भीड़ उमड़ी। खास तौर पर पहली बार यहां आयोजित नौका विहार प्रतियोगिता देखने वालों का समूह उमड़ सा पड़ा।सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीएम दीपा रंजन द्वारा प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक लगभग 400 मीटर नौका रेस की प्रतियोगिता थी। इसमें महेश पाल समूह ने पहला स्थान हासिल किया।

केन किनारे हुआ नौका प्रतियोगिता का जश्न, महेश पाल समूह ने मारी बाजी
Boat competition celebrated on the banks of Ken, Mahesh Pal group wins

जगदेव समूह ने दूसरा व मोहनलाल समूह ने तीसरा स्थान पाया। आयोजकों ने उन्हें पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी भूरागढ़ गांव के हैं। इसमें कुल 12 टीमों ने भाग कलिया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। समापन पर विधायक प्रकाश, डीएम दीपा, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य व प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने केन आरती की। दीपदान भी किया।

केन किनारे हुआ नौका प्रतियोगिता का जश्न, महेश पाल समूह ने मारी बाजी
Boat competition celebrated on the banks of Ken, Mahesh Pal group wins

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत बांदा में जिला गंगा समिति बनाई गई है। इसका उद्देश्य नदियों की आस्था को आम नागरिकों से जोडना व प्रदूषण के प्रति जागरुक करना है। साथ ही जल के महत्व के बारे में बताना है। आयोजन का मकसद लोगों को खेल और नदियों के प्रति जागरुक करना है। इस अवसर पर महेश कुमार प्रजापति, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, नवीन प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आपातकाल 25 जून पर विशेष: जब खाकी के खौफ से कांप उठते थे लोग

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

City News Uttar Pradesh

News- नशीला पदार्थ खिलाकर चलती बस में महिला से गैंगरेप की वारदात, फिर सड़क में फेंका….

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में ‘धुआंधार दौरा’: सियासत हुई ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh Desk

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

मछली शिकार पर प्रतिबंध को ठेंगा: कमासिन, मर्का यमुना तट पर शिकारियों का विशेष जमघट

ब्रेकिंग न्यूज़