24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस का 'यातना' क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे 'लाइन' में 'तड़पते' मिले किसान !
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का ‘यातना’ क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे ‘लाइन’ में ‘तड़पते’ मिले किसान !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक तरफ सरकार किसानों की “आय दोगुनी” करने के “दावे” कर रही है, वहीं दूसरी ओर “हकीकत यह है कि अन्नदाता” अपनी ही “फसल बेचने” के लिए “भीषण गर्मी में तड़पने” को “मजबूर” है। जिले के “गेहूं क्रय केन्द्रों की जो तस्वीर” सामने आई है, उसने “पूरे सिस्टम” को कटघरे में खड़ा कर दिया हैं।

कांग्रेस का 'यातना' क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे 'लाइन' में 'तड़पते' मिले किसान ! कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी जनों ने जब “मंडी समिति और राजकीय खाद्य गोदाम” का “औचक निरीक्षण” किया, तो “हालात देखकर हर कोई हैरान” रह गया। दोपहर की “तपती धूप,करीब 45 डिग्री तापमान और लंबी कतारों” में खड़े किसान यह “दृश्य किसी आपदा से कम नहीं” था।

कांग्रेस का 'यातना' क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे 'लाइन' में 'तड़पते' मिले किसान ! किसानों ने बताया कि वे “सुबह से बिना खाए-पीए” लाइन में लगे हैं, लेकिन “घंटों इंतजार के बाद भी नंबर नहीं” आता। कई बार तो “शाम तक इंतजार” के बाद भी गेहूं नहीं बिक पाता। “मायूस वापस लौटते” हैं। अगले दिन फिर वही “संघर्ष दोहराना” पड़ता है।

कांग्रेस का 'यातना' क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे 'लाइन' में 'तड़पते' मिले किसान ! क्रय केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिला। न पीने के पानी की व्यवस्था,न धूप से बचने के लिए टेंट,और न ही शौचालय। किसानों का कहना है कि “हमारे साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार है।” यह बयान अपने आप में “व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर” करता है।

कांग्रेस का 'यातना' क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे 'लाइन' में 'तड़पते' मिले किसान ! किसानों ने आरोप लगाया कि पहले बोरे की “कमी का बहाना” बनाकर “खरीद टाली” जाती रही। अब कहा जा रहा है कि “गोदाम” में जगह नहीं है। ऐसे में “मजबूर होकर किसान अपना गेहूं औने-पौने दामों पर प्राइवेट व्यापारियों” को बेचने को “विवश” हैं। हर स्तर पर “किसान शोषण का शिकार” हो रहा है। राजेश दीक्षित ने इस पूरी व्यवस्था को “किसान विरोधी” बताते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही की कीमत अन्नदाता चुका रहा है। उन्होंने चेतावनी दी की व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधरी तो आंदोलन करेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्यार की “अनूठी दास्तां” : प्रेमी युगल नें दुनिया छोड़ी, रेल से कटकर दे दी “जान”

City News Uttar Pradesh

स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा: एक की मौत, कई घायल, प्रशासन ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh

जल, सड़क और आवास योजनाओं की समीक्षा: सांसद और मंत्री रामकेश ने विकास कार्यों में गति के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

किसानों का फूटा गुस्सा : खाद को लेकर मचा हो-हल्ला, जाम किया हाइवे

City News Uttar Pradesh

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री को कीड़े ने काटा तो अफसरों के फूले हाथ-पांव, सर्किट हाउस के कमरे में कर रहे थे रात्रि विश्राम

योगी सरकार दिव्यांगों को देगी बड़ा तोहफा : हर महीने मिलेगी 1500 रुपये पेंशन

ब्रेकिंग न्यूज़