City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पचास बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई आरोपी जेई से पत्नी के आमने-सामने करेगी पूछ-ताछ।

  • विनोद मिश्रा
बांदा।पचास बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार जेई रामभवन को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई टीम आरोपी से अपराध करने के तरीके और अपराधों का ब्योरा जुटाने की कोशिश कर रही है। रामभवन का उसकी पत्नी और यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों से आमना-सामना भी सीबीआई कराएगी। 
बांदा जिले के नरैनी तहसील कस्बे के मूल निवासी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन को मासूम और नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोप में दिल्ली सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया था। बांदा की पॉक्सो कोर्ट पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया था। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई गुरुवार की सुबह आरोपी रामभवन को जेल से पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर चित्रकूट पहुंच गई। 
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम ने रामभवन की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है। टीम आज शुक्रवार को रामभवन की पत्नी को बुलाएगी। इसके बाद उसे और रामभवन को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ टीम पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस बारे में अफसरों की रामभवन की पत्नी और पीड़ित बच्चों के परिजनों से बात भी की।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों कई बच्चों को भी ढूंढ निकाला है। टीम इन बच्चों का भी रामभवन से आमना-सामना करा सकती है। ताकि, रामभवन की करतूत सामने आ सके। सीबीआई आरोपी को उन स्थानों पर भी ले जाएगी जहां उसने अपराध को अंजाम दिया है। कुल मिलाकर सीबीआई कस्टडी रिमांड के दौरान बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी रामभवन अपराध करने के तरीके और उसके साथियों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही 
 
कपसेठी क्षेत्र की एक युवती ने वर्ष 2012 में खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में निलंबित जेई रामभवन का नाम उछला था। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की तह तक जाने की भी सीबीआई कोशिश कर रही है। सीबीआई टीम ने गुपचुप तरीके से वहां गई जहां युवती परिवार के साथ किराए पर रहती थी। फिलहाल मामले में टीम के हाथ कुछ लगा या नहीं। इस बारे में कोई कुछ बताने को राजी नहीं है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दांदौ पुल पर ‘मौत का गड्ढा’ ! हजारों वाहन खतरे में, क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग ?

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

City News Uttar Pradesh

पेट्रोल पम्पों पर छापा: एसडीएम के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, पंप संचालकों में मची रही अफरातफरी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष नें गांवों में सुनी समस्या : निस्तारण के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

City News Uttar Pradesh

Banda- ईद का चाँद बने शिक्षक विधायक ने दिया दर्शन! भाषण में झाड़ी नौटंकी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़