30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में तैनात आठ डाक्टरों के तबादले शासन ने कर दिए हैं। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर खासा असर पड़ा है। हालांकि शासन ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को उन 12 डाक्टरों की लिस्ट भेजी है, जिन डाक्टरों को मेडिकल कालेज में ज्वाइन करना है। लेकिन अभी तक किसी भी डाक्टर ने ज्वाइन नहीं किया है।

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज
Eight doctors of Medical College were transferred, twelve new doctors have not yet taken charge

मंडल मुख्यालय स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में वैसे भी डाक्टरों की कमी है। कुछ ही डाकटरों के भरोसे व्यवस्था चलाई जा रही है। मेडिकल कालेज की ओपीडी में प्रतिदिन 900 से 1000 के बीच में मरीज आ रहे हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसके कौशल ने बताया कि शासन ने उनके यहां तैनात डाक्टर बेहोशी के डाक्टर अपूर्व अभिनंदन, पैथालाजी डा. पूर्णिमा मिश्रा, सर्जन डा. एनएन गोयल, डा. पूजा अग्रवाल, फार्माकोलाजिस्ट, डा. पारस गुप्ता हड्डी रोग, डा. महेंद्र सिंह पैथालाजी, डा. राजेश गुप्ता सर्जन, डा. आनंद कुमार दंत रोग विशेषज्ञ का तबादला कर दिया गया है।

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज
Eight doctors of Medical College were transferred, twelve new doctors have not yet taken charge

मेडिकल कालेज प्राचार्य ने बताया कि शासन ने डाक्टर बादल सिंह एनाटमी, डा. राजेश कुमार यादव पीडीयाट्रिक्स, डा. अशोक कुमार वर्मा रेडियो डायग्नोसिस्ट, डा. ऋचा सिंह कम्युनिटी मेडिसिन, डा. देवप्रकाश शिवहरे स्किन एवं बीडी, डा. कुलदीप कुमार सामान्य सर्जरी, डा. जितेंद्र कुमार दोनेरिया मेडिसिन, डा. निधि यादव फिजियोलाजी, डा. विक्रम निगम अस्थि रोग, डा. रिचा सिंह स्त्री रोग, डा. जितेंद्र यादव ईएनटी, डा. रामसिया सिंह ईएनटी को यहां भेजा है। फिलहाल अभी किसी भी चिकित्सक ने यहां ज्वाइनिंग नहीं की।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुलडोजर की खोदाई में फिर टूटी पेयजल पाइपलाइन, आपूर्ति ठप होने से कस्बावासियों में आक्रोश …

City News Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा – पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर वार: वोट बैंक के ‘सौदागर’ मुस्लिम समाज को कर रहे गुमराह

City News Uttar Pradesh

अस्पताल में ‘शर्मनाक’ वारदात: महिला मरीज से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिए निर्देश : गैरहाजिर कर्मियों पर करें कार्यवाही …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ट्रेन स्पीड में भोजन भी लगा रहा ब्रेक: अन्ना पशुओं नें थाम दी है गति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़