- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व बाबरी मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले झांसी निवासी जिबरान मकरानी को यूपी एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था, ”हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे, अगर हमसे जबरदस्ती मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतन को तैयार रहना, बाबरी मस्जिद भी हमारी है और हमारी रहेगी”।

डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर यूपी एटीएस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखी जा रही है। साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया कि एक्स हैंडल पर यूजर जिबरान मकरानी द्वारा विद्वेषपूर्ण व भड़काऊ पोस्ट की गयी है। जांच में सामने आया कि यह पोस्ट सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, धार्मिक वैमनस्य व उन्माद फैलाने के उद्देश्य से की गयी है। एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल के निर्देश पर टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि भड़काऊ पोस्ट करने वाले हैंडल को झांसी निवासी जिबरान मकरानी संचालित करता है।

– मोबाइल में मिले कई भड़काऊ पोस्ट के स्क्रीनशाट
जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए एटीएस की झांसी यूनिट में बुलाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने बाबरी मस्जिद का बदला लेने के उद्देश्य से यह पोस्ट किया था ताकि मुसलमान भाई राम मंदिर को नेस्तनाबूद कर दें, जैसे हमारे बुजुर्गों ने किया था। बाद में पुलिस से बचने के लिए उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जब एटीएस ने उसके मोबाइल को खंगाला तो उसमें पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स, जैसे बाबरी मस्जिद के विध्वंस, इजराइल पर हुए हमास के आतंकी हमले का समर्थन करने वाले और पीएफआई के समर्थन में किए गये पोस्ट मिले।

इस संबंध में उसने बताया कि वह मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार से आहत है। वह इन भड़काऊ स्क्रीनशॉट्स को अपने एक्स हैंडल पर दोबारा पोस्ट करता है ताकि इनका प्रचार मुस्लिमों के बीच हो सके। एटीएस ने उसके खिलाफ झांसी के कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि मुकरयाना निवासी 24 वर्षीय जिबरान ने झांसी की बिसाती बाजार मस्जिद से हाफिज कोर्स किया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
