City News Uttar Pradesh
यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के दोपहिया व चार पहिया वाहन लाने पर सख्ती की जाएगी।अब माता-पिता ने नाबालिग बच्चों को वाहन थमाया तो उन्हें तीन साल की जेल हो सकती है। प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है, प्रदेश में नाबालिगों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने यह प्रावधान सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है।

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना
UP: If the vehicle is handed over to a minor, he will face 3 years in jail, a fine of Rs 25,000

परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह द्वारा हाल ही में जारी निर्देश के बाद परिवहन विभाग के सहयोग से सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया गया। तय किया गया कि विभिन्न माध्यमों से छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी पत्र में परिवहन आयुक्त द्वारा 27 दिसंबर को दिये गये आदेश का जिक्र किया है।

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना
UP: If the vehicle is handed over to a minor, he will face 3 years in jail, a fine of Rs 25,000

– अभिभावक ही होंगे दोषी

पत्र में कहा गया है कि परिवहन आयुक्त ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों और सहायक संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। पत्र के अनुसार, मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 की धारा 199 (ए) के तहत प्रावधान किया गया है कि किसी किशोर द्वारा किए गए मोटर वाहन संबंधी अपराध में उसके अभिभावक या वाहन के मालिक को ही दोषी माना जाएगा। इसके तहत अभिभावक या वाहन मालिक को तीन साल की सजा और 25,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

काशी को एक और वंदे भारत की सौगात: हावड़ा के लिए चलेगी आठ कोच की ट्रेन, महज छह घंटे पूरा होगा सफर

दर्दनाक हादसा : दो मासूमों संग जिंदा जली मां, गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से लगी थी आग

City News Uttar Pradesh

News : दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 50 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली सनसनी 

भाई बना भाई का कातिल: नशे में थप्पड़ पड़ते ही मच गया खूनी खेल, बड़े भाई की बेरहमी से हत्या

विधायक विशंभर का मंत्री ‘नंदी’ पर ‘फूटा गुस्सा’: कहा- ‘सौ-सौ चूहे खाय बिल्ली हज को चली’ !

City News Uttar Pradesh

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़