24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए 'शिकार', पुलिस 'जांच' में जुटी !
उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए ‘शिकार’, पुलिस ‘जांच’ में जुटी !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी के वादे की आड़ में विश्वासघात और दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर रिश्ता तय होने की उम्मीद थी, वहीं दूसरी ओर उसी भरोसे को कुचलते हुए युवक ने युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध कर डाला। पीड़िता को चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई और जब मामला उजागर हुआ तो आरोपी पक्ष ने उल्टा सौदेबाजी शुरू कर दी।

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए 'शिकार', पुलिस 'जांच' में जुटी !

पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी बेटी की शादी गांव के ही एक युवक से तय हुई थी। किसी कारणवश शादी सम्पन्न नहीं हो सकी, लेकिन दोनों परिवारों के बीच संबंध बने रहे। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए 20 नवंबर 2025 को आरोपी युवक कथित रूप से पीड़िता के घर में घुस आया। उस समय पीड़िता की मां इलाज के लिए लखनऊ गई हुई थी और घर पर युवती अकेली थी।

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए 'शिकार', पुलिस 'जांच' में जुटी !

आरोप है कि युवक ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया, उसके कपड़े फाड़ दिए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी-सहमी युवती मां के लौटने तक चुप रही। जैसे ही मां लखनऊ से वापस आई, बेटी ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां जब आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची, तो इंसाफ देने के बजाय वहां से शर्मनाक जवाब मिला।

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए 'शिकार', पुलिस 'जांच' में जुटी !

आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने साफ तौर पर कहा “अगर शादी करनी है तो पांच लाख रुपये देने होंगे।” इस सौदेबाजी ने पीड़ित परिवार को अंदर तक तोड़ दिया। इंसाफ की आस में पीड़िता की मां सोमवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में तिंदवारी थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

Banda : लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव …

City News Uttar Pradesh

सांसद आर.के पटेल के हालात “हास्यापद” ? मानों “सूत न कपास जुलाहा करे लठ्ठम- लट्ठ” ?

City News Uttar Pradesh

बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, नहीं हो रहा दवाओं का भरपूर छिड़काव

City News Uttar Pradesh

बसपा नें ली अंगड़ाई : लोकसभा चुनाव को लेकर लिया गया मजबूती का संकल्प

डीएम अनुराग का भईया दूज को धमाल : अधिकारियों पर किया “वार” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़