29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

गोबर करेगा कमाल : बुंदेलखंड के चार जिलों को देगा बिजली-गैस ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गौधन का गोबर बुंदेलखंड में अपने कमाल का धमाल दिखायेगा। रोशनी भी देगा औऱ गैस से भोजन भी पकवायेगा। जी हाँ चौंकिये मत।केंद्र सरकार इसके लिये गोबर-धन योजना शुरू की है। इसके लिये बुंदेलखंड के चार जिलों में बायोगैस प्लांट की लगेगा। योजना में उन गांवों को शामिल किया जाएगा। जहां गोशालाएं व पशुओं की आबादी अधिक है।


गोबर- धन योजना से प्रदेश के 36 जिलों में गोबर गैस प्लांट की स्थापना पूरी की जानी है। इनमें बुंदेलखंड के चार जिले बांदा, झांसी, ललितपुर व जालौन को शामिल किया गया है। इस संबध में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक ने मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर योजना के क्रियान्वयन व गोबर धन सेल के दायित्वों से अवगत कराया है। गोबर गैस प्लांट जिस क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा संबंधित ग्राम पंचायतों को इससे उत्पादित गैस व बिजली से आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। गोबर गैस से पैदा होने वाली बिजली व गैस को सरकारी विभागों व प्रतिष्ठानों को बेचा जा सकता है।


गोबर-धन योजना से लगने वाले गोबर गैस प्लांट को स्थापित करने में करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त गोबर धन 2020 वेस्ट टू वेल्थ कार्यक्रम के तहत चयनित जिलों में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट तथा को- आपरेटिव बेस्ड़ कलस्टर मॉडल बायोगैस लगाए जाने हैं।


गोबर धन परियोजना से बांदा जिले में जिलाधिकारी आनंद सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित हो गई है। समिति में जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के कई प्रमुख विभागों के अधिकारी शामिल हैं। एक जिला पंचायत सदस्य, दो ब्लाक प्रमुख व तीन ग्राम प्रधान भी सदस्य बनाए गए हैं। गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाने को लेकर बबेरू के बड़ागांव व नरैनी के रगौली भटपुरा गांव का निरीक्षण कर यहां संचालित स्थाई गोशालाओं को देखा गया है। इन दोनों गोशालाओं मे गोवंश की संख्या काफी ज्यादा है।


जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश पांडे कहते हैं की गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाने के निर्देश निदेशालय स्तर से मिले हैं। जिले में स्थल चयन की प्रकिया चल रही है। उन गांवों को देखा गया है जहां गोशालाएं व पशुओं की आबादी अधिक है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन की “चुप्पी” पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सपा पर कसा तंज: अखिलेश नहीं चाहते समय से हो निकाय चुनाव

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जनों ने याद की सावर मती के संत की शहादत…

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : यूपी में 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, वरिष्ठ अफसरों को दिया निर्देश

खनन माफियाओं का दुस्साहस : खनिज टीम को घेरकर मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़