31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : नशे में युवक ने फांसी लगाकर छोड़ी दुनिया, परिवार में मचा कोहराम …

– तिंदवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव में हुई घटना

  • रिपोर्ट – माजिद अली

तिंदवारी (बांदा ) । शराब के नशे में घर पहुंचे युवक ने चद्दर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


थाना क्षेत्र के महुई गंव निवासी सोनल तिवारी (27) पुत्र स्व. रामनरायण तिवारी रविवार की शाम को शराब के नशे में घर पहुंचा। घर में मां मुन्नी से खाना बनाने के लिए कहा। मां ने सोनल को शराब पीने को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर सोनल तिवारी ने कमरे के अंदर कुंडी बंद करने के बाद आत्महत्या कर ली। खाना बनाने के बाद मां जब सोनल को बुलाने के लिए गई और खिड़की से झांककर देखा तो सोनल का शव फंदे पर लटक रहा था।

मां और अन्य परिजन तत्काल फंदे से नीचे उतारने के बाद सोनल को अस्पताल ले गए, वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोनल ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में परिवार के लोग कुछ भी बताने से बचते रहे। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। सोनल होटलों में खाना बनाने का काम करता था। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

बांदा में सूर्य देवता जिंदा जला डालेंगे ? जून माह में कर रहे भीषण अग्नि वर्षा !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बनें दुखहरण: खुशी में चहके किसान

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान: लोकसभा चुनाव में किसी से नहीं होगा गठबंधन, अकेले लड़ने का फैसला रहेगा अटल

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी की जन तपस्या कर रही कमाल : गूंज रहा जय प्रकाश – तय प्रकाश !

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की ताबड़तोड़ ‘पीडीए’ बैठक ने ‘भरा’ जोश: बोले- 2027 में सपा सरकार की होगी ‘ताजपोशी’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़