24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
आश्चर्य "योगी" सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यह दुस्साहस : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो का कब्जा कर निर्माण !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दबंगो की दबंगई कमासिन के अछरील गांव में गजब ढाये है। सौ साल पुराना तालाब एवं शिव मंदिर में दबंगों नें कब्जा कर लिया। प्रशानिक अधिकारियों से शिकायतें भी दबंगो से डरते जान हथेली पर लेकर की गई लेकिन योगी सरकार में प्रशासन की खामोशी समझ के परे है।

योगी सरकार में यह दुस्साहस : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो का कब्जा कर निर्माण !
This audacity in the Yogi government: construction of the pond and temple complex by capturing the oppressors!

अवगत करा दें कि ग्राम पंचायत अछरील विकास खंड कमासिन में है। यहां के प्राचीन तालाब एवं कई सौ साल पुराने शिव मंदिर परिसर में गांव के दबंग लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। पहले जानवर बंधना शुरू किया फिर तार से घेराबन्दी करते हुए रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया। अब तालाब के अस्तित्व को मिटाते हुए कच्चे एवं पक्के भवन का निर्माण किया जा रहा है। शिव मंदिर के आसपास की जमीन पर भी अतिक्रमण हो रहा है।

योगी सरकार में यह दुस्साहस : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो का कब्जा कर निर्माण !
This audacity in the Yogi government: construction of the pond and temple complex by capturing the oppressors!

इस संदर्भ में लिखित सूचना कई बार उप जिलाधिकारी बबेरू बांदा जिला अधिकारी को दी गयी लेकिन जांच के नाम पर हर बार टाल दिया जाता है, जिससे अवैध कब्जाधारियों का हौसले बुलंद हैं। नित -प्रति दिन नए कब्जे की दीवारे खड़ी की जा रही है।ग्रामीणों नें डीएम औऱ एसडीएम से पुनः अनुरोध किया हैं की तथाकथित कई अवैध कब्जा धारकों से प्राचीन तालाब और शिव मंदिर जैसी विरासत को बचानें के लिये आवश्यक कार्यवाही कर अवैध कब्जे तथा नए निर्माण हटाकर सार्वजिक भूमि को मुक्त कराये।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तालाब में कुन्टलों मरी मछलियां उतराई : मचा हड़कंप एवं मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार का बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य: दिली स्वागत से हुये भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

व्यापारियों द्वारा कर चोरी: बांदा सहित सात जिलों के 1,347 पर जीएसटी की बैठी जांच

City News Uttar Pradesh

‘बेगम की सराय’ में ‘अय्याशी की गूंज ? किरण कॉलेज चौराहे पर ‘अंधेरे’ का ‘खेल’, नहीं पहुंचती पुलिस ?

City News Uttar Pradesh Desk

जिले में “चील – कौवों” की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है “स्वादिष्ट गोमांस” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़