25.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह कोरोना पर भारी पड़ते नजर आ रहें है। कोरोना के कहर को वह अपने जागरूकता रूपी अभियान के सुदर्शन चक्र से नष्ट करने की गति पकड़े हैं। यह हम नहीं बल्कि उनका काम बोल रहा हैं जो जनता को महामारी से बचाने के लिये वह “आराम हराम” है कि तर्ज पर काम कर रहें हैं।


इसी क्रम में कोविड-19 के प्रति जागरूकता के लिये डीएम नरैनी तहसील अन्तर्गत ग्राम भवई गये।वहांएएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा किये गये कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्तियों के सर्वेक्षण कार्य के लाइन लिस्टिंग का जायजा लिया ।


जिलाधिकारी आनंद नें ग्रामवासियों के “आनंद” के लिये से अपील किया कि निरन्तर चल रहे कोरोना के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हिकरण का कार्य किया जा रहा है। जिस किसी को भी बुखार, खांसी, जुखाम आदि हो तो सम्बन्धित आशा से सम्पर्क कर मेडिकल किट लेकर स्वयं होम आइसोलेशन में रहें, ताकि संक्रमण आपके परिवार के किसी सदस्य या ग्राम के किसी व्यक्ति को न हो पाये। संक्रमण से बचाव हेतु कोविड19 की गाइडलाइन का पालन यथा मास्क लगाना, दो गज की दूरी एवं हाथों को बार-बार धोना आदि क्रिया को अपनायें।

बताया कि वर्तमान में कोविड टीकाकरण का कार्य जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों में चल रहा है,आप सभी में जो 18 प्लस या 45 वर्ष से अधिक के हो वो कोविड पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराये। दी गई तिथि में टीकाकरण सेन्टर में जाकर वैक्सीनेशन करवा लें। दूसरों को भी जागरूक करें।


जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान एवं उपस्थित फील्ड वर्कर को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन निगरानी समिति की बैठक करें । लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान करते हुये उन्हें तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध करायी जाये। प्रधान को निर्देशित किया कि लेखपाल एवं सचिव से समन्वय स्थापित करें। प्रतिदिन ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया जाये एवं सेनेटाइजेशन हो।

उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को वैक्सीनेशन एवं कोविड-19 से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जाये एवं साकारत्मक सोच से कार्य करें।


मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा ग्राम में नाली के पानी की निकास की समस्या बताई गई। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी नरैनी को निर्देशित किया गया कि समस्या का तत्काल समाधान कराया जाये।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से हथियार खरीदने आए थे हमीरपुर, पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार# illegal weapons

City News Uttar Pradesh

विलुप्त हो रही फिजा को महकाने वाली चावल की खुशबू ! …

डीएम अमित के ‘सख्त’ तेवर: लापरवाह अफसरों की अब ‘खुलेंगी’ फाइलें

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : नोडल अफसरों को सौंपी विधान सभा चुनाव की जिम्मेदारियां …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा की फटकार : आंगनबाड़ी सुपरवाईजर हो जायें होशियार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश के निर्देश: फसलों की क्षति का राजस्व कर्मी करें सही आंकलन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़