
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीते 8 वर्षों में ‘श्रम शक्ति पुंज से अर्थ शक्ति पुंज’ बनने की ओर अग्रसर हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल थी। बेटियां और व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे, दंगे-हिंसा आम बात थी, अपराधियों का बोलबाला था।

लेकिन आज कानून-व्यवस्था इतनी मजबूत हो चुकी है कि प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने से अपराधों में कमी आई है, किसानों की आय बढ़ी है और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है।

उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार ने 36,000 करोड़ रुपये की कर्जमाफी, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2.61 करोड़ किसानों को 80,000 करोड़ रुपये की डीबीटी और 45,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
