- विनोद मिश्रा
बांदा। कर्ज मर्ज इलाज के लिये जान लेवा साबित हुआ। व्यथित नें खुद सजाये मौत को गले लगाकर फांसी पर झूल गया। मामला जिले के नरैनी तहसील क्षेत्र का है। अपना इलाज करा रहे किसान ने परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर लकड़ी की धन्नी से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव के मजरा बरियारपुर निवासी श्याम बहादुर पटेल (55) ने गुरुवार को दोपहर सूने घर में कमरे के अंदर लकड़ी की धन्नी से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे। बड़े पुत्र दिनेश ने बताया कि पिता की एक साल पहले बमोटर साईकिल से दुर्घटना हो गई थी। जिससे दोनों हाथ व दोनों पैर टूट गए थे।

उनका सतना (मध्य प्रदेश) में एक साल से इलाज चल रहा था। दो बार ऑपरेशन हुआ। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। लोगों से कर्ज मांगकर इलाज करा रहेे थे। मृतक के नाम पांच बीघा जमीन है। किसान ने आर्यावर्त बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज भी लिया था। साहूकारों का भी लगभग दो लाख रुपये का कर्ज है। मृतक के तीन पुत्र हैं। कालिंजर थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला है। परिजनों ने आर्थिक तंगी और इलाज के लिए कर्जा की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
suside
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
