City News Uttar Pradesh
पढ़ाई की सलाह बन गई काल : छात्रा नें रुसवाई कर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

आर्थिक तंगी से अधेड़ ने फंदा लगाया: शव देख परिवार में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अधेड़ की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नवंबर माह में बेटी की शादी होनी है। आर्थिक हालत ठीक न होने से वह तनाव में रहता था। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव की हैं। यहां मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेश चंद्र उर्फ चुनूबाद निषाद (52) ने रविवार देर शाम घर से कुछ दूर पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा खुदकुशी कर ली।

आर्थिक तंगी से अधेड़ ने फंदा लगाया: शव देख परिवार में मचा कोहराम
The middle-aged man hanged himself due to financial constraints: there was chaos in the family after seeing the dead body

वह खेतों की तरफ जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो चिंतित परिजन ने पड़ोसियों के साथ उनकी खोजबीन शुरू की। खेत की तरफ पहुंचे तो परिजनों ने उसे पेड़ पर लटका देखा। जीवित होने की उम्मीद में आनन-फानन फंदे से उतारकर जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता लखन लाल ने बताया कि उमेश ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद खेतों की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था।

उसकी बेटी प्रियंका की शादी तय है। नवंबर माह में बरात आनी है। उसके नाम महज दो बीघा खेती है। हम लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर वह पिछले कई दिन से तनाव में था। हम लोगों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी वह तनाव में रहता था। पिता ने बेटी की शादी के तनाव के चलते ही जान देने की आशंका जताई है। मृतक की मां शिवरति और पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे अशोक ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें हंसते -हंसते किया रक्तदान : अधिकारी गण यह देख आश्चर्य से हुये हैरान

COVID-19 in UP : कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 34379 नए केस मिलने से हाहाकार, 195 लोगो की हुई मौत …

मौलाना नजीब-हबीब नें ‘यूपी का पता’ छिपाकर ‘एमपी’ में खरीदी जमीनें ? राजस्व अभिलेख बना ‘सबूत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका के “मोहन” कर बैठे नादानी ? कुर्सी फिलहाल “दिल्ली दूर की तरह दूर” !

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य गिरफ्तार, वेतनवृद्धि के एवज में मांगे 15 हजार रुपये

City News Uttar Pradesh

शासन की मंजूरी : बांदा के नौ प्राइमरी स्कूल होंगे नीलाम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़