City News Uttar Pradesh
एआरटीओ शंकर सिंह की कड़ी कार्रवाई: 10 ओवरलोड ट्रकों समेत 13 वाहनों को किया जब्त
उत्तर प्रदेश

एआरटीओ शंकर सिंह की कड़ी कार्रवाई: 10 ओवरलोड ट्रकों समेत 13 वाहनों को किया जब्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत जनपद में परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एआरटीओ शंकर सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। शंकर सिंह ने तेरह वाहनों को चेकिंग के दौरान कानूनी शिकंजे में जकड़ लिया। एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि सूरत से बांदा आ रही एक टूरिस्ट परमिट से आच्छादित डबल डेकर बस को जब्त किया गया। इस बस में फुटकर सवारी ढोने का काम हो रहा था, जो परमिट शर्तों के खिलाफ था। इसे पेपरेंदा पुलिस चौकी में निरुद्ध कर दिया गया।

एआरटीओ शंकर सिंह की कड़ी कार्रवाई: 10 ओवरलोड ट्रकों समेत 13 वाहनों को किया जब्त

इसके अलावा दो स्कूली बसें और क्रूज़र वाहनों को भी बिना परमिट के पाया गया। इन वाहनों को तिंदवारी थाना मंडी में जब्त किया गया। एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि 10 ओवरलोड मोरंग लदे ट्रकों को भी जब्त किया गया। यह ट्रक कमसिन, बबेरू और तिंदवारी थानों में निरुद्ध किए गए। ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और सड़कों का भी नुकसान होता है।

एआरटीओ शंकर सिंह की कड़ी कार्रवाई: 10 ओवरलोड ट्रकों समेत 13 वाहनों को किया जब्त

एआरटीओ ने कहा कि यह अभियान जनपद बांदा में अनवरत जारी रहेगा और कानूनी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ शंकर सिंह की यह कड़ी कार्रवाई जनपद में परिवहन व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को भी रोकने में मददगार साबित होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पौध रोपण अभियान के सपने नहीं हैं सुहाने : स्थिति मुंगेरीलाल के सपने जैसी

ट्रक बना ‘काल’: खड़े ट्रैक्टर में मारी ‘जोरदार’ टक्कर, चालक समेत ‘दो’ की ‘दर्दनाक मौत’

क्रोध बनी विनाश की जननी : पति ने पत्नी की कर दी हत्या

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की सुरक्षा ऐसी हुई सख्त : परिंदा भी न मार पाये पर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के प्रयास से बुंदेलखंड को ‘वंदे भारत’ का तोहफा: चित्रकूट एवं बांदा को मिलेगा सीधा लाभ

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा निशाना

ब्रेकिंग न्यूज़