City News Uttar Pradesh
जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की 'लाश' ने मचाई सनसनी
उत्तर प्रदेश

जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की ‘लाश’ ने मचाई सनसनी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मुकेरा शंकर बाजार में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। मृतक की पहचान आदर्श शुक्ला के रूप में हुई, जिसका नाम हाल ही में एक युवती के सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया था। पुलिस कह रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, लेकिन परिजन इस थ्योरी को सिरे से खारिज करते हैं। उनका आरोप है यह आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या है, जिसे पुलिस की मिलीभगत से अंजाम दिया गया है।

जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की 'लाश' ने मचाई सनसनी

करतल पुलिस चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने दो युवकों को जेल भेजा, लेकिन बाद में युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में अपने पड़ोसी आदर्श शुक्ला का नाम भी लिया। इसके बाद से ही आदर्श पुलिस के रडार पर था। परिजन दावा करते हैं कि आदर्श निर्दोष था, लेकिन पुलिस ने उसे “मामले से बाहर निकालने” के नाम पर 50,000 की रिश्वत मांगी?जब रकम नहीं मिली, तो उसे फंसा दिया गया!

जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की 'लाश' ने मचाई सनसनी

रविवार की सुबह आदर्श का शव बाजार में मिला। पुलिस कह रही है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, लेकिन परिजन कहते हैं कि लड़की पक्ष के तीन लोगों ने उसे जबरन ज़हर पिलाया और पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

जुए की आड़ में खौफ का सिंडिकेट: 'हथियारों' समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि युवती के बयान पर आदर्श शुक्ला की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी। “मामला संवेदनशील” है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चंद्रयान-3 भारत की बड़ी उड़ान : 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी, 40-50 दिन का होगा सफर और फिर खुलेगा चांद का राज

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें “नवेली बुंदेली” योजना को लगाया चार चाँद : मनाया जन्मोत्सव !

डीएम दुर्गा शक्ति नें इन्द्र धनुष अभियान की खींची प्रत्यंचा: तीन चरणों में चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग का कारनामा: दिहाड़ी मजदूर दो माह में 1.72 लाख का बिल ठोंका

Banda : धान खरीद के नाम पर किसानों का शोषण : मालामाल हो रहे बिचौलिये !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़