- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुक्त आर.पी सिंह नें पीएम स्वनिधि योजना को जमकर बखाना। इस बखान में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता नें अपने संबोधन में मिठास की चासनी चढ़ाई।

बताया गया की रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन में इस योजना नें खुशहाली की “गुद गुदी” भर दी हैं। यह योजना प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच एवं अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है।

एक छोटा स्ट्रीट वेंडर भी अपना स्वरोजगार स्थापित कर सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर सकता हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक जून को कलेक्ट्रेट में स्वनिधि महोत्सव मनाया गया।

डीएम दुर्गा शक्ति ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से एक छोटा स्ट्रीट वेंडर भी अपना स्वरोजगार स्थापित कर सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर सकता है। महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता नें पीएम की अन्य योजनाओं की तरह इसे अति उपयोगी बताया।

डूडा के परियोजना अधिकारी राकेश जैन नें कहा की स्वनिधि महोत्सव में ऋण प्राप्त लाभार्थियों को सरकार की आठ केंद्रीय योजनाओं का लाभ हैं। योजना में पात्र रेहडी पटरी वालों को 10 हजार का ऋण प्रदान किया जाता है।
जिसे समय से अदा करने पर सात प्रतिशत की सब्सिडी प्राप्त होती है। 10 हजार का ऋण चुका देने पर 20 हजार रुपये का ऋण मिलता है। 20 हजार से बढ़ कर ये 50 हजार हजार रुपये तक पहुंचता है। डिजीटल लेन-देन करने पर 1200 रुपये तक का वार्षिक कैशबैक प्राप्त होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
