City News Uttar Pradesh
15.84 करोड़ की परियोजना पर लगा 'ब्रेक': खतरे की आहट से हिल गया 'तंत्र' !
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

15.84 करोड़ की परियोजना पर लगा ‘ब्रेक’: खतरे की आहट से हिल गया ‘तंत्र’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। हमीरपुर में हुए पुल हादसे की गूंज अब बांदा तक पहुंच गई है। जिस पुल को क्षेत्र के विकास की नई पहचान माना जा रहा था, उसी पुल के निर्माण पर अब अचानक ब्रेक लग गया है। पैलानी तहसील क्षेत्र के सिंधनकला स्थित तुर्री नाला दीर्घ सेतु का निर्माण कार्य फिलहाल “रोक” दिया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट और हमीरपुर में हुए हादसे के बाद सेतु निगम पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालात ऐसे हैं कि निर्माण स्थल पर मजदूरों के जाने तक पर “रोक” लगा दी गई है। पुल के आसपास “सुरक्षा घेरा” बना दिया गया है और सभी “क्रॉस बीमों को विशेष रूप से बांधकर” सुरक्षित किया गया है। हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल से जुड़ी घटना के बाद प्रदेशभर में चल रही पुल परियोजनाओं की समीक्षा शुरू हो गई है।

15.84 करोड़ की परियोजना पर लगा 'ब्रेक': खतरे की आहट से हिल गया 'तंत्र' ! बांदा का तुर्री नाला पुल भी इसकी चपेट में आ गया। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की जोनल ऑनलाइन बैठक में बांदा समेत कई जिलों की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक मौसम पूरी तरह अनुकूल न हो जाए और शासन से आगे के निर्देश न मिल जाएं, तब तक कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। यानी जिस पुल का इंतजार हजारों ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं, उस पर फिलहाल “अनिश्चितता के बादल छा” गए हैं।

15.84 करोड़ की परियोजना पर लगा 'ब्रेक': खतरे की आहट से हिल गया 'तंत्र' ! सिंधनकला के तुर्री नाला पर बन रहा 120 मीटर लंबा पुल केवल कंक्रीट और सरियों का ढांचा नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक गांवों की उम्मीदों का केंद्र है। सिंधनकला, सिंधन खुर्द, हरबंस पुरवा, लसड़ा, बसुधरी, पचकौरी गुरगवां, बेसन डेरा, अंदरी, तगड़ा डेरा, पांडवों डेरा और बिल्हाटी डेरा समेत हजारों ग्रामीणों की नजरें इसी पुल पर टिकी हैं। बरसात के दिनों में यह नाला विकराल रूप ले लेता है और ग्रामीणों का संपर्क कई बार “कट” जाता है। ऐसे में पुल निर्माण रुकने की खबर ने “लोगों को चिंता” में डाल दिया है।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश 'नए वर्ष' पर संदेश: विकास-समृद्धि के 'पथ' पर बढ़ेगा प्रदेशकरीब 15 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का भूमिपूजन जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने किया था। इसे क्षेत्र के “विकास का बड़ा प्रतीक” माना जा रहा था। अब तक पांच कोठियां और छह बीमें तैयार हो चुकी हैं। बीम कास्टिंग का काम भी पूरा हो चुका है। लेकिन हमीरपुर हादसे के बाद निर्माण एजेंसी किसी भी प्रकार का जोखिम लेने को तैयार नहीं है। सेतु निगम ने साफ कर दिया है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और नए निर्देश नहीं मिलते, तब तक “निर्माण कार्य शुरू नहीं” होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : दो को लगी गोली, कुल छह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां मकर संक्रांति को लगेगा आशिकों का मेला

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज में डाक्टरों नें फिर की हड़ताल: चिकत्सीय सेवायें हुई बाधित

शादी के दिन दुल्हन की रहस्यमयी मौत: खुशियों का घर ‘मातम’ में तब्दील, पुलिस खोलेगी राज

‘मौत’ बन गया ट्रांसफार्मर: करंट की चपेट में आईं तीन सगी बहनें, बिजली विभाग की ‘बलि’ चढ़ी ‘मासूम’

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिभा सम्मान: जलशक्ति मंत्री रामकेश नें विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास दिलाया याद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़