
- विनोद मिश्रा
बांदा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बदौसा कस्बे में भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शिव बारात का स्वागत किया। बारात में भगवान श्रीराम-सीता, हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कस्बे में जगह-जगह भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।

बुधवार को पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर से शिव बारात की शुरुआत हुई। यह शोभायात्रा बांदा रोड, स्टेशन रोड, हाड़ा रोड, निजामी नगर होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने आरती कर भगवान शिव का पूजन किया।

इसके बाद केपी शास्त्री महाविद्यालय परिसर में भव्य झांकी के साथ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बारात में सैकड़ों भक्त शामिल हुए और श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते फूलों की वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया।

व्यापारी नेता चारु चंद्र खरे, कमलेश गुप्ता, प्रेम गुप्ता, डॉ. रामसूजन त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय), उदित नारायण द्विवेदी, डॉ. अखलेश यादव, रमाशंकर गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष सुभाष वर्मा पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस का आभार जताया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
