24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में विलुप्ति से लौटे 'प्रकृति के प्रहरी': पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी 'गिद्धों' की आबादी
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में विलुप्ति से लौटे ‘प्रकृति के प्रहरी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी ‘गिद्धों’ की आबादी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश के कई हिस्सों से लगभग “विलुप्त” हो चुके “गिद्ध” अब “बुंदेलखंड क्षेत्र में दोबारा” दिखाई देने लगे हैं। उनकी “बढ़ती संख्या” ने “वन विभाग और पर्यावरण प्रेमियों” में उत्साह भर दिया है। प्रदेशव्यापी “गिद्ध गणना” के दौरान “पन्ना टाइगर रिजर्व” में सामने आए “आंकड़ों ने संकेत” दिया है कि “संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक परिणाम” मिलने लगा है।

बुंदेलखंड में विलुप्ति से लौटे 'प्रकृति के प्रहरी': पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी 'गिद्धों' की आबादी

पन्ना टाइगर रिजर्व में 20 से 22 फरवरी के बीच आयोजित गिद्ध गणना के दौरान इस महत्वपूर्ण पक्षी की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। सर्वेक्षण के अनुसार रिजर्व क्षेत्र में कुल 879 गिद्ध पाए गए, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 666 थी। इस तरह गिद्धों की आबादी में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

बुंदेलखंड में विलुप्ति से लौटे 'प्रकृति के प्रहरी': पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी 'गिद्धों' की आबादी

यह व्यापक गणना पन्ना टाइगर रिजर्व के “कोर और बफर” क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 परिक्षेत्रों में की गई। सर्वेक्षण में सात अलग-अलग प्रजातियों के “गिद्धों” की मौजूदगी दर्ज की गई। इनमें इंडियन लॉन्ग-बिल्ड गिद्ध 764, व्हाइट-रंप्ड 34, रेड-हेडेड 13, इजिप्शियन वल्चर 46, यूरोपीय ग्रिफॉन 12, सिनेरियस वल्चर 2 और हिमालयन वल्चर 8 शामिल हैं। कुल मिलाकर इनकी संख्या 879 दर्ज की गई।

बुंदेलखंड में विलुप्ति से लौटे 'प्रकृति के प्रहरी': पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी 'गिद्धों' की आबादी

गणना के दौरान गिद्धों के 148 सक्रिय घोंसले और 64 निष्क्रिय घोंसलों की भी पहचान की गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह आंकड़े न केवल गिद्धों की वर्तमान स्थिति को दर्शाते हैं बल्कि आने वाले वर्षों में उनकी आबादी बढ़ने की संभावनाओं का भी संकेत देते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि गिद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। वे प्रकृति के सफाईकर्मी का काम करते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : अखिलेश का योगी पर हमला, बोले- ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं “बेजान” ! …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय होगा 48 साल का प्रौढ़: वीपी सिंह से लेकर महानायक तक को दी डिग्री

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh

Banda : कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षक संघ में आक्रोश ​…

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध बालू खनन के लिये कुख्यात मरौली में हुई हत्या, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़