- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में यमुना नदी की बाढ़ नें तहसील बबेरूके गांवों को भी चपेट में ले लिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विकास खण्ड बबेरू के ग्राम समगरा सहित कुल 10 ग्रामों, मजरों का जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्वेता साहू, तहसीलदार बबेरू के साथ का भ्रमण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से 32 परिवारों के पानी से घिर जाने से सभी 32 परिवारों के 173 लोगों को निकालकर स्कूलों और ऊंचे स्थानों पर कैम्प बनाकर ठहराया गया। सभी को राहत सामग्री यथा लाईया, चना, गुड, दिया सलाई आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया।

बाढ़ से प्रभावित परिवारों द्वारा मांग की गई कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी से उनके घर गिर जाते है। बाढ प्रभावित व्यक्तियों द्वारा किसी सुरक्षित स्थान पर आवासीय भूमि दिये जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी नें तत्काल उपजिलाधिकारी, बबेरू को निर्देशित दिया कि सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर पात्रता की दशा में उपयुक्त स्थान पर आवसीय पट्टे दिये जायें ।

जिलाधिकारी नें उपजिलाधिकारी,तहसीलदार को कहा कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते लगातार क्षेत्र का भ्रमण करें। लेखपाल अपने ग्रामों में निवास कर सर्तकता रखें। यदि कोई भी अप्रिय स्थिति हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
