City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में यमुनाऔऱ केन की बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुये जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यमुना औऱ केन के तटवर्ती प्रभावित इलाकों का शनिवार को पुनः दौरा कर राहत कार्यों में औऱ तेजी का आगाज कराया। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसके कारण कानपुर से चिल्ला हाईवे पर काफी पानी आ जाने से आवागमन बंद है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी
Jal Shakti Minister Ramkesh revisited the flood affected areas: Speed ​​up relief work

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बाढ़ प्रभावित पैलानी क्षेत्र के गांवों में प्रशानिक अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे। राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी
Jal Shakti Minister Ramkesh revisited the flood affected areas: Speed ​​up relief work

बाढ़ से हालत यह है की तकरीबन 110 गांवों के संपर्क मार्ग बह गए हैं। वहीं, 30 से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के आवागमन के लिए स्टीमर व नाव की व्यवस्था की गई है। यहां 17 बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी
Jal Shakti Minister Ramkesh revisited the flood affected areas: Speed ​​up relief work

इस क्षेत्र के नांदादेव गांव का पुरवा, शंकरपुरवा और गडोला गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए हैं। इन्हें खाली करा लिया गया है। इस इलाके के दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी
Jal Shakti Minister Ramkesh revisited the flood affected areas: Speed ​​up relief work

प्रशासन की ओर सेएनडीआरएफ को बुलाया गया है। वहीं, केन नदी स्थिर होने से कुछ राहत है। क्षेत्र के जसपुरा, चिल्ला, पैलानी, तारा खजूरी, दोहतारा, नरी, सिंधन कला, अदरी, लसड़ा, मरझा, पड़ेरी, नांदा देव, पडोरा, पिपरोदर, अमचौली, गंडोला सहित तीस गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गांव के संपर्क मार्गों में पानी आ गया है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी
Jal Shakti Minister Ramkesh revisited the flood affected areas: Speed ​​up relief work

पैलानी क्षेत्र में करीब 150 हेक्टेयर पर खड़ी फसल नष्ट हो गई है। चारों तरफ पानी दिखाई दे रहा है। ऐसे में रात दिन बचाव कार्य के साथ खाना पहुंचाया जा रहा है। खासतौर पर निचले क्षेत्रों से हटाकर लोगों को ऊंचाई पर लाया गया है। प्रभावित लोगों को स्कूलों में रखा गया है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी
Jal Shakti Minister Ramkesh revisited the flood affected areas: Speed ​​up relief work

जल शक्ति राज्य मंत्री नें बताया की अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर निरंतर नजर रखें हैं। जिन गांवों का संपर्क टूट गया है वहां पर आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। फसलों को जो नुकसान पहुंचा है उसका आकलन करनें के निर्देश दिये है। सरकार मुआवजा देगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का ‘खजाना’

City News Uttar Pradesh

स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें सीएम योगी से की मुलाकात : सड़कों के निर्माण की उठाई मांग

मरीजों के लिए अच्छी खबरः रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी शुरू

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ तैयारियां तेज़: चित्रकूट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर मंथन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़